बागपत में तीन दिन से लापता युवक की सड़क दुघर्टना में मौत
बागपत। जिले के कंडेरा गांव के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। युवक तीन दिन से गायब था। परिजनों ने इसको हत्या बताते हुए युवक के दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतवानी दी है। बागपत जिले के कंडेरा गांव निवासी राकेश […]
बागपत। जिले के कंडेरा गांव के युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी। युवक तीन दिन से गायब था। परिजनों ने इसको हत्या बताते हुए युवक के दोस्तों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की चेतवानी दी है।
बागपत जिले के कंडेरा गांव निवासी राकेश पु़त्र कैलाश अपने दोस्तों के साथ तीन दिन पूर्व घर से गया था। मंगलवार रात के समय राकेश नशे की हालत में बिनौली में सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार राकेश की बाईक टूटी हुई थी और उसको काफी चोंटे लगी हुई थी।
पुलिस ने राकेश को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया जहां से उसको जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। लेकिन राकेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने राकेश की मौत के लिए दोस्तों को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर हत्या का आरोप लगाते हुए नाम दर्ज शिकायत की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राकेश के सर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने राकेश के शव को घर पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफतारी नहीं हो जाती है वे मृतक का अंन्तिम संस्कार नहीं करेंगे।
उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। कंडेरा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां