औरैया में फर्जी जीएसटी फर्म गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपित गिरफ्तार
औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मंगलवार काे कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अभिुक्त श्याम सुंदर पासवान, अशोक कुमार पासवान, महावीर शरण उर्फ पहाड़िया और विमल कुमार शामिल को गिरफ्तार किया गया हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 2 लैपटॉप, 8 एंड्रॉयड फोन, 9 कीपैड फोन, 8 पासबुक, 7 डेबिट कार्ड, 11 रजिस्टर, 12 आधार कार्ड, 20 सिम कार्ड और छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपित श्याम सुंदर पासवान भोले-भाले लोगों से दस्तावेज जुटाता था। अशोक कुमार कंप्यूटर के माध्यम से दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी कंपनियां तैयार करता था। महावीर शरण बोगस फर्मों से आईटीसी पास-ऑन कर राजस्व चोरी करता था, जबकि विमल कुमार अपने नाम पर फर्जी फर्म बनवाकर कमीशन लेता था। पूरे मामले की जांच विशेष एसआईटी टीम ने की, जिसमें राजीव कुमार (प्रभारी निरीक्षक), भूपेंद्र सिंह (प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा), अनूप कुमार मौर्य (निरीक्षक अपराध शाखा) और हेमंत चौधरी (उपनिरीक्षक साइबर थाना) शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां