पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम अमेठी की ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल, नेतृत्व ने दिया बड़ा संकेत

On
अर्चना सिंह Picture



अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी का नाम अमेठी की ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है। इस कदम को अमेठी से उनके राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से यह चर्चा थी कि स्मृति ईरानी अमेठी से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। माना जा रहा है कि इससे पार्टी नेतृत्व का संकेत है कि स्मृति ईरानी की सक्रियता अमेठी में बनी रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची में स्मृति ईरानी का नाम गौरीगंज तहसील क्षेत्र की मेदन मवई ग्राम पंचायत में शामिल है। वह कम्पोजिट विद्यालय लीला टिकरा, मेदन मवई स्थित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं। इस बूथ पर कुल 666 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें स्मृति ईरानी का नाम क्रमांक 514 पर अंकित है।

स्मृति ने मेदन मवई में बनवाया है घर

स्मृति ईरानी ने वर्ष 2021 में मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा भूमि खरीदी थी। 22 फरवरी 2021 को भूमि की रजिस्ट्री कराई गई, जबकि 29 जुलाई 2021 को उनके पुत्र जोहर ईरानी ने भूमि पूजन कर आवास निर्माण की आधारशिला रखी थी। निर्माण पूर्ण होने के बाद 22 फरवरी 2024 को स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश किया। तभी से उनका अमेठी में नियमित आना-जाना बना हुआ है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है किड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल होना केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक संकेत भी हैं। स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराकर अमेठी लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद अमेठी से उनका रिश्ता समाप्त नहीं हुआ है। इस बीच भाजपा के अमेठी जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि कि स्मृति ईरानी अमेठी की स्थायी निवासी हैं और उनका स्नेह हमेशा कार्यकर्ताओं और जनता के साथ रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ का कपसाड़ कांड : पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को गांव जाने से रोका, समर्थकों संग धरने पर बैठे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और बेटी के अपहरण के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड : पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को गांव जाने से रोका, समर्थकों संग धरने पर बैठे

मुजफ्फरनगर डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, नागरिकों से अपील

मुजफ्फरनगर। जिले में जिलाधिकारी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, नागरिकों से अपील

दिल्ली में ED की रेड के खिलाफ TMC का जोरदार हंगामा, TMC सांसद हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की रेड के विरोध में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सड़कों...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में ED की रेड के खिलाफ TMC का जोरदार हंगामा, TMC सांसद हिरासत में लिए गए

केमिकल से भरे फेस वॉश से दोगुना फायदे देंगे ये प्राकृतिक नुस्खे, खिल उठेगा चेहरा

नई दिल्ली। चेहरे को साफ और कोमल बनाने के लिए बाजार में कई तरह के फेस वॉश मौजूद हैं, जो...
लाइफस्टाइल 
केमिकल से भरे फेस वॉश से दोगुना फायदे देंगे ये प्राकृतिक नुस्खे, खिल उठेगा चेहरा

नोएडा में विदेशी मुद्रा के झांसे में प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। विदेशी मुद्रा में निवेश का झांसा देकर एक आरोपी ने सोनीपत निवासी प्रॉपर्टी डीलर को नोएडा बुला लिया। आरोपी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में विदेशी मुद्रा के झांसे में प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ का कपसाड़ कांड : पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को गांव जाने से रोका, समर्थकों संग धरने पर बैठे

मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और बेटी के अपहरण के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड : पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को गांव जाने से रोका, समर्थकों संग धरने पर बैठे

कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बनारस में छाया, श्रद्धा ने ठिठुरन को दी मात!

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ठंड ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। कड़ाके की ठंड और...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
कड़ाके की ठंड और घना कोहरा बनारस में छाया, श्रद्धा ने ठिठुरन को दी मात!

लखनऊ: 12 घंटे बिजली गुल रहने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीओ और जेई निलंबित

लखनऊ। राजधानी की वृंदावन कॉलोनी में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के मामले में बिजली...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मथुरा 
लखनऊ: 12 घंटे बिजली गुल रहने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीओ और जेई निलंबित

मेरठ में मां की हत्या करके दलित बेटी उठा ले गया दबंग, मेरठ में भड़के लोगों ने एंबुलेंस तोड़ी, गांव में तनाव

मेरठ/सरधना। जनपद के सरधना थाना क्षेत्र स्थित कपसाड़ गांव में गुरुवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में मां की हत्या करके दलित बेटी उठा ले गया दबंग, मेरठ में भड़के लोगों ने एंबुलेंस तोड़ी, गांव में तनाव