शंकराचार्य पर एफआईआर में भड़के अखिलेश, बोले 20 साल पुराना मामला निकालकर अपमानित कर रहे

On

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 20 साल पुराने मामले को निकालकर शंकराचार्य को अपमानित करने की कोशिश कर रही है। सपा कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस स्तर तक जाकर आरोप लगवाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा अगर शिकायतकर्ता किसी अन्य संत के शिष्य हैं, तो मुझसे गलती हुई कि मैंने पूर्व में दर्ज एक मामला वापस लिया था। मुझे उसे वापस नहीं लेना चाहिए था। दरअसल, यूपी पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है।

मेरठ में बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने पर हंगामा, पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को छोड़ा ये भी पढ़ें  मेरठ में बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने पर हंगामा, पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को छोड़ा

यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश के बाद की गई है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि यह पहली बार हुआ जब किसी शंकराचार्य को माघ मेले में गंगा स्नान से रोका गया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ठंड के दौरान कई दिनों तक धरने पर बैठे रहे और सरकार ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया। यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होता है और सरकार अब जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव से पहले प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में मंदिर में मांस फेंकने जैसी घटनाओं की जांच में भाजपा कार्यकर्ताओं की संलिप्तता सामने आई थी और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी और एडिटेड वीडियो प्रसारित कर समाज में तनाव फैलाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

पूर्व विधायक की कार पर पथराव: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, एक फरार, जांच जारी  ये भी पढ़ें  पूर्व विधायक की कार पर पथराव: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, एक फरार, जांच जारी

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने गोमती और हिंडन नदियों की सफाई के लिए योजनाएं शुरू की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ा रही। उन्होंने अंडरग्राउंड पाइपलाइन परियोजनाओं को “भ्रष्टाचार की पाइपलाइन” करार देते हुए कहा कि बुंदेलखंड से लखनऊ तक अनियमितताएं हो रही हैं। इसकी लागत दोगुनी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जापान दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “जापान जा रहे हैं, लेकिन क्योटो नहीं जा रहे।” अखिलेश यादव ने महाभारत के पात्र कर्ण का उल्लेख करते हुए सामाजिक न्याय के मुद्दे पर भी टिप्पणी की और सरकार की नीतियों को लेकर आलोचना की। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने वर्तमान सरकार को मन से अस्वीकार कर दिया है और केवल मतदान का इंतजार है।

मुरादाबाद नगर निगम टीम से धक्का-मुक्की का आरोप! टैक्स वसूली पर मुरादाबाद में बवाल, कांग्रेस पार्षद समेत कई पर केस ये भी पढ़ें  मुरादाबाद नगर निगम टीम से धक्का-मुक्की का आरोप! टैक्स वसूली पर मुरादाबाद में बवाल, कांग्रेस पार्षद समेत कई पर केस

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चिलकाना पुलिस ने ट्रक जब्त किया

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत चिलकाना थाना पुलिस ने आज अवैध खनन से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चिलकाना पुलिस ने ट्रक जब्त किया

मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लोग अब पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों...
ऑटोमोबाइल 
भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

अगर आप इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और बजट के साथ दमदार रेंज भी चाहते हैं तो मारुति...
ऑटोमोबाइल 
Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चिलकाना पुलिस ने ट्रक जब्त किया

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत चिलकाना थाना पुलिस ने आज अवैध खनन से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: अवैध खनन के खिलाफ अभियान, चिलकाना पुलिस ने ट्रक जब्त किया

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

सहारनपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

मेरठ। थाना मवाना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी कर नकदी व सामान चोरी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर