यूपी में 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को अब वृद्धावस्था पेंशन के लिए नहीं करना होगा आवेदन, सरकार ने बदली प्रक्रिया

On
अनिल रॉयल Picture

लखनऊ- उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। समाज कल्याण विभाग अब राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों की पहचान फैमिली आईडी- ‘एक परिवार एक पहचान’ प्रणाली के माध्यम से स्वतः करेगा। इससे पात्र वृद्धजन को बिना आवेदन किए ही पेंशन समय से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सकेगी।

इस बाबत अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण एल. वेंकटेश्वर लू ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस नई व्यवस्था को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए, ताकि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक पेंशन से वंचित न रहे।

और पढ़ें शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी

नए सिस्टम के अनुसार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को पेंशन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। फैमिली आईडी में उपलब्ध आयु और परिवार की जानकारी के आधार पर लाभार्थियों का स्वतः चयन होगा।

और पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में सियासी घमासान: पुलिस को चकमा देकर पहुँचे सपा विधायक अतुल प्रधान; पीड़ित परिवार को दी 1 लाख की मदद; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इसके अलावा, जो व्यक्ति अगले 90 दिनों में 60 वर्ष पूर्ण करने वाले हैं, उनके नाम भी सिस्टम में जोड़ लिए जाएंगे। लाभार्थी की सहमति एसएमएस, वॉट्सऐप या फोन कॉल के माध्यम से लेकर डीबीटी के जरिए समय पर पेंशन भेजी जाएगी।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर हाईवे पर भीषण हादसा: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी कार; दिल्ली के युवक की मौत, दो साथी गंभीर

उन्होंने बताया कि नई प्रणाली का पायलट परीक्षण अमेठी, कासगंज, गोरखपुर, ललितपुर और बस्ती में शुरू किया जाएगा। इसके सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सभी जिलों को 30 दिनों के भीतर विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में लगभग 67.50 लाख वरिष्ठ नागरिक इस योजना के लाभार्थी हैं।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र वृद्धजन को सम्मानजनक जीवन हेतु पेंशन समय से उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फैमिली आईडी आधारित यह प्रगति सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक और सकारात्मक बदलाव लाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक मायावी और प्रभावशाली ग्रह माना गया है। राहु जब भी अपना नक्षत्र बदलते हैं,...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
राहु नक्षत्र परिवर्तन 2026: 20 जनवरी से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल और उपाय

Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

महिला टी20 लीग के इस मुकाबले ने फैंस के दिल जीत लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार खेल दिखाते हुए...
खेल  क्रिकेट 
Dc vs RCB: स्मृति मंधाना का तूफान, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

प्रयागराज/मुज़फ्फरनगर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मुज़फ्फरनगर पुलिस और अभियोजन पक्ष को करारा झटका लगा है। न्यायालय ने पुरकाजी थाने में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
मुज़फ्फरनगर पुलिस को लगा बड़ा झटका: रेप व पॉक्सो के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, सजा रद्द

नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उरई। न्यायलय में विचाराधीन नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण के मामले में दोष सिद्ध होने के बाद शनिवार को न्यायधीश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
नाबालिग का अपहरण करके दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

-दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटी रही टीमरायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में छापेमारी कर रही आयकर टीम के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
आनंदा डेयरी में चल रही छापेमारी, आयकर टीम के अधिकारी की बिगड़ी तबीयत

करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा

मुरादाबाद। बोगस फर्मों के जरिए लकड़ी की खरीद-फरोख्त दिखाकर 85 लाख की जीएसटी चोरी में मुरादाबाद के विशेष जांच दल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
करोड़ों की जीएसटी चोरी के मास्टर माइंड रियासत के बारे में लखनऊ एसआईबी को मिला डाटा