रोटी बनाने के दौरान शर्मनाक हरकत? मऊ के ढाबे का वीडियो वायरल
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों पैदा कर दिया है। यह वीडियो दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव का बताया जा रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि रोटी चूल्हे में डालते समय उस्ताद अहमद नामक एक बावर्ची कुछ ऐसी हरकत करता दिखाई देता है, जिस पर सोशल मीडिया पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने रोटी के पास थूका। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि और जांच उनके द्वारा ही की जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताई है। दोहरीघाट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीसोशल मीडिया पर कई लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं और खाद्य सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां