जेल से सजा काटकर आए युवक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस मौके पर
मेरठ। जेल से सात साल सजा काटने के बाद गांव पहुंचे मुस्तकीम के साथ मारपीट की गई। बताया गया कि वह गुरुवार सुबह ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। ये है मामला मेरठ के खरखौदा […]
मेरठ। जेल से सात साल सजा काटने के बाद गांव पहुंचे मुस्तकीम के साथ मारपीट की गई। बताया गया कि वह गुरुवार सुबह ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
ये है मामला
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में सात साल पहले मारपीट के दौरान एक युवक आसिफ की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के मुस्तकीम, फारुख, आरिफ, नवाब, उमरदीन और अनवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुस्तकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पांच माह पहले हुई थी जमानत
बताया गया कि मुस्तकीम की पांच महीने पहले जमानत हुई थी। वह गुरुवार को बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के रईसुद्दीन,जाहिद,परवेज,इंतजार,सावेज अब्दुल रहमान,हसीन सहित आदि लोगों ने पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी।
पुलिस ने मुस्तकीम को हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां