मेरठ में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों और योजनाओं की दी जानकारी
8.png)
मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत आज सभी थानों की एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों एवं अस्पतालों में चौपाल लगाई गई तथा बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108 के बारे में जानकारी दी गई।
इसी के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पॉन्डेंट सखी जैसी विभिन्न महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
महिलाओं एवं छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई तथा थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन और उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO एक्ट, बाल श्रम एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
सीओ कैंट द्वारा मिशन शक्ति केंद्र लालकुर्ती का निरीक्षण किया गया तथा महिलाओं की समस्याओं का विधिक निस्तारण किया गया। I थाना टीपीनगर मेरठ की मिशन शक्ति टीम द्वारा वेदव्यासपुरी में स्थित गर्ल्स हॉस्टल (गैलेक्सी पीजी में महिलाओ/ छात्राओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। जनपद मेरठ की एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। थाना हस्तिनापुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानो पर एकत्रित महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई। थाना सदर बाजार की मिशन शक्ति टीम द्वारा बाजारो व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।