मेरठ पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सघन अभियान छेड़ा, दुकानदारों को चेतावनी

मेरठ। मेरठ पुलिस ने चाइनीज मांझे के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान छेड़ दिया है। चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत जनपद के नगर क्षेत्र के थाना कोतवाली, लिसाड़ी गेट, देहलीगेट, लोहिया नगर आदि प्रमुख क्षेत्रों में थाना पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। अभियान के दौरान चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों, व्यापारियों का सत्यापन कराया गया तथा संबंधित दुकानों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के समय दुकानदारों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि चाइनीज मांझा मानव जीवन, पशु-पक्षियों एवं सार्वजनिक सुरक्षा के लिए अत्यंत घातक है, जिसका उपयोग एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस संबंध में सभी दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा भविष्य में चाइनीज मांझा का क्रय-विक्रय न करने की सख्त हिदायत दी गई।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने के संबंध में भी चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान आमजन को भी जागरूक किया गया कि वे चाइनीज मांझा का प्रयोग न करें तथा यदि कहीं इसके विक्रय या उपयोग की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें रसोई गैस संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सिलेंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्तासोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां