मेरठ पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 अभियान शुरू किया
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। सोमवार को सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों एवं अस्पतालों में पहुंचकर चौपालों का आयोजन कर महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO अधिनियम, बाल श्रम तथा साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। जिले में सोमवार को थानावार मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के तहत निम्न कार्यक्रम आयोजित किए।
थाना लालकुर्ती
मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
थाना पल्लवपुरम
एंटी रोमियो टीम/साइबर सेल प्रभारी द्वारा ग्राम ख़नौदा में महिलाओं की चौपाल आयोजित की गई। महिलाओ को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया।तथा महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई
थाना मवाना और इंचौली
मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओ व बालिकाओं को 1090 181 112 1930 व अन्य हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में जानकारी दी गई। कस्बा लावड़ बाजार में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद मेरठ पुलिस द्वारा संचालित यह व्यापक जन-जागरूकता अभियान महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
