मेरठ में बारिश से बढ़ी सर्दी, धान की फसल को नुकसान, मौसम विभाग का अलर्ट

मेरठ। मेरठ में देर रात से हो रही बारिश से मौसम सर्द हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेरठ सहित पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम बदला है। सोमवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। तेज बारिश से अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेलियस की गिरावट आ गई। बरसात के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज मंगलवार को काले बादल छाए रहेगे और बारिश की संभावना है। बाद में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मेरठ में दिन का अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। वहीं, बारिश 5.8 मिमी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव का कहना है कि मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि इस समय किसान धान की फसल काटने की तैयारी कर रहे हैं। धान की फसल पकी हुई खेत में तैयार है। ऐसे में अचानक वर्षा से नुकसान हुआ है। सरसों की भी बुवाई भी बरसात के कारण देरी से हो सकेगी। आलू की फसल की बुवाई का समय आ गया है, लेकिन खेतों में पानी भर जाने के कारण उनको सूखने में और देरी होगी। इससे फसल उत्पादन भी प्रभावित होगा। सब्जियों की फसल को भी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।