मेरठ में मिशन शक्ति फेज–5.0: महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत आज समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों एवं चौपालों पर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसी के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को 'गुड टच–बैड टच' के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन के संबंध में अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को *कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, POCSO Act, बाल श्रम निषेध कानून एवं साइबर अपराध* से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया।
थाना-वार गतिविधियां
थाना नौचंदी में एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम द्वारा बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 आदि की जानकारी दी गई।
थाना खरखौदा में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिला थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया।
थाना कोतवाली इलाके में महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 108, 181, 1930 तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना देहलीगेट क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181, 1076 की जानकारी दी गई एवं जागरूकता रैली निकाली गई।
