मेरठ में महिला अपराधों के अभियुक्तों का 10 वर्षों में विशेष सत्यापन अभियान, 1676 केसों की जांच
4.png)
मेरठ। 'ऑपरेशन स्त्री सम्मान'अभियान के अन्तर्गत जिले की महिला पुलिस टीम द्वारा पिछले 10 सालों में महिला सम्बन्धी अपराधों में जेल गये अभियुक्तों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान का संचालन कर कुल 1676 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया।
एसएसपी विपिन ताडा के आदेश पर एसपी सिटी और एसपी देहात के निर्देशन एवं सीओ के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में जिले के सभी थानों पर महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा 'गत 10 सालों में महिला सम्बन्धी अपराधों में जेल गये अभियुक्तों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया गया।
इस अभियान में सभी 32 थानों में महिला पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर उन अभियुक्तों के निवास स्थान, पारिवारिक पृष्ठभूमि, आर्थिक स्थिति, सामाजिक गतिविधियों, वर्तमान व्यवहार एवं आपराधिक प्रवृत्तियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। जो विगत वर्षों में महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त रहे या जेल भेजे जा चुके हैं।
प्रत्येक अभियुक्त का व्यक्तिगत डोजियर तैयार कर दस्तावेजों में अंकित कराया गया। जिससे कि भविष्य में इन अपराधियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा सके एवं अपराध की पुनरावृत्ति को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। अभियान के दौरान 1676 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया। जिसमें से 1567 अभियुक्त मौजूद पाए गए। जबकि इनमें 28 अभियुक्त वर्तमान में जेल में बंद हैं।
09 अभियुक्तों की मृत्यु हो गई है। शहरी क्षेत्र के विभिन्न थानों में 741 अभियुक्तों का सत्यापन किया और देहात क्षेत्र में 863 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया।