मेरठ में गर्मी की शुरुआत, IMD ने बारिश की चेतावनी जारी की

मेरठ। जिले में अब तापमान बढ़ने लगा है। शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आईएमडी ने बारिश की चेतावनी जारी की है। मेरठ और पश्चिम यूपी में इस बार समय से पहले गर्मी आ गई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के बनने से बारिश की संभावना जताई जा रही है। सर्दी अब पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर है। गर्मी की आहट महसूस की जा रही है। कुछ दिनों से तेज धूप ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी की है। जिससे दोपहर में गर्माहट और लोग अब पसीना से तरबतर हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर और कम होगा। इससे दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा।


18 फरवरी बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सटे जिलों के साथ बुंदेलखंड में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सूरज देव सिंह ने बताया कि कल बुधवार सुबह हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य रहने की उम्मीद की जा रही है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात का तापमान भी बढ़ेगा और रातें अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं। दिन में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल ये भी पढ़ें  संभल में अवैध मिट्टी खनन के दौरान हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल


फरवरी में सर्दी की विदाई
मेरठ सहित पश्चिम यूपी में मौसम ने करवट बदली है। फरवरी में सर्दी की विदाई हो रही है। दोपहर की धूप में तीखापन महसूस किया जा रहा है। फरवरी में मार्च जैसी गर्माहट ने लोगों को हैरान कर दिया है। इससे पहले सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 48 घंटों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है। 

लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा ये भी पढ़ें  लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर मारा

Views: 84

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर