अमरोहा में दर्दनाक मंजर: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 4 युवा MBBS डॉक्टरों की मौके पर मौत
Amroha News: अमरोहा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर खड़े डीसीएम ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में समा गया और चारों MBBS डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार और टूटे मलबे की आवाज़ें आसपास के लोगों को साइट पर खींच लाई।
पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
ये सभी डॉक्टर गजरौला में पार्टी करने के बाद श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी लौट रहे थे। हादसा यूनिवर्सिटी से महज 7 किलोमीटर दूर अतरासी गांव के पास हुआ। कार की गति इतनी तेज थी कि चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया और वाहन सीधा उसकी पिछली साइड में जाकर धंस गया।
कार की हालत देखकर कांप उठे लोग
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह पिचक गई, छत उखड़ गई और आगे की दोनों सीटें टूटकर बिखर गईं। कार के अंदर हर तरफ खून फैल गया था। एयरबैग खुलने के बाद भी टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी की जान नहीं बच सकी। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर लोग सहम उठे हैं।
ट्रैक्टर और गैस कटर से निकाले गए शव
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए कार को ट्रक से अलग किया। इसके बाद गैस कटर से पूरी कार को काटकर शव निकाले गए, जो बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे। पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान आधार कार्ड के जरिए की और तुरंत यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सूचना दी।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। चारों डॉक्टर 2020 बैच के छात्र थे और यूनिवर्सिटी में इंटर्नशिप कर रहे थे। उनके निधन से कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां