मुरादाबाद में एसटीएफ-पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी दीनू ढेर

On


मुरादाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नामचीन अपराधी आसिफ उर्फ टिड्डा और उसका साथी दीनू सोमवार रात्रि मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में एसटीएफ मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में मारे गए। मेरठ निवासी दोनों अपराधियों पर मुरादाबाद पुलिस ने क्रमशः 1 लाख और 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल की जैकेट में गोली लगी है। दो आरोपितों के पास से मुठभेड़ के बाद एक स्विफ्ट कार, कार्बाइन, तीन पिस्टल, भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस ने सोमवार रात्रि मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया। जिसके बाद आरोपितों ने कार धीमी कर पुलिस व एसटीएफ पर गोली चलानी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस व एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में कार में बैठे दोनों आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। घायल हालत में पकड़े गए दोनों अपराधियों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इन आरोपितों की शिनाख्त मेरठ के थाना ब्रहमपुरी के रसीद नगर निवासी आसिफ उर्फ टिडडा पुत्र शमशाद व मेरठ के थाना सरुरपुर क्षेत्र के ग्राम खिवाई निवासी दीनु पुत्र चन्नु उर्फ इलियास के रूप में हुईं।

आसिफ उर्फ टिडडा पुत्र शमशाद पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, अपहरण और अवैध कब्जे जैसे 65 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह मूल रूप से गाजियाबाद के कलछीना गांव का रहने वाला था और बचपन से ही आपराधिक प्रवृत्ति का रहा। आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद उसने गैंग बनाकर मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में लूट व डकैती की वारदातों को अंजाम दिया। वर्ष 2013 में उसे ब्रह्मपुरी थाने में हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। वहीं मेरठ के थाना सरुरपुर क्षेत्र के ग्राम खिवाई निवासी दीनु पुत्र चन्नु उर्फ इलियास पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, अपहरण और अवैध कब्जे के करीब 25 मुकदमें उप्र के विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। आसिफ उर्फ टिड्डा पर जनपद मुरादाबाद से 1 लाख और दीनू निवासी मेरठ जिसपर मुरादाबाद से 50 हजार रू का इनाम घोषित कर रखा था।

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग