निर्जल व्रत रख महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ मैया के गीतों से गूंजा चंदौसी
Sambhal News: चंदौसी। सोमवार की शाम नगर का आज़ाद रोड श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया जब कई परिवारों की महिलाओं ने निर्जल व्रत रख सामूहिक रूप से सूर्यदेव की उपासना की। छठ पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से अपने आंगन में छठ माता की पूजा-अर्चना की। जैसे ही सूरज ढलने लगा, महिलाओं ने परात में जल भरकर उस पर दीप सजाया और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आभार प्रकट किया। इस दृश्य को देखकर पूरा इलाका भक्ति के रंग में रंग गया।
आस्था और संयम का कठिन तप
भक्ति के सुरों में डूबी रात
अर्घ्य के बाद महिलाओं ने परंपरागत लोकभजनों का गायन किया। छठ माता की स्तुति करते हुए उन्होंने पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया। वातावरण में देवी-गीतों की गूंज से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा नगर छठ माई की भक्ति में विलीन हो गया हो। बच्चों और युवाओं ने भी पूजा में सहयोग करते हुए दीप सजाए और प्रसाद वितरण में भाग लिया।
उगते सूरज को अर्घ्य के साथ होगा समापन
महिलाओं ने बताया कि मंगलवार भोर साढ़े पाँच बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत समाप्त किया जाएगा। उसी समय दान-पुण्य के बाद व्रती जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। इस मौके पर संगीता ओझा, शोभा पांडे, कल्पना अग्रवाल, सरोज यादव, कांति शर्मा, शोभा शर्मा, कनक अग्रवाल, रीता अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, ममता यादव, बेबी और सुमन सहित कई महिलाएँ शामिल रहीं जिन्होंने भक्ति, एकता और संस्कृति का संदेश दिया।
