ट्रंप से मुलाकात के बाद जापानी पीएम ताकाइची का वादा - जापान-अमेरिका रिश्तों में आएगा “नया सुनहरा दौर”

On

टोक्यो। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंगलवार को टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ट्रंप का हैंडशेक, ताकाइची को महान कहना, रेयर अर्थ पर डील और ताकाइची का दोनों देशों के गठबंधन को नए आयाम तक पहुंचाने का वादा चर्चा में रहा। डिप्लोमेसी शॉर्ट टर्म को ध्यान में रखकर नहीं गढ़ी जाती है, तो क्या नई पीएम का अंदाज घरेलू और वैश्विक स्तर पर उनकी उज्जवल छवि पेश करने में कामयाब रहा! राष्ट्रपति ट्रंप ने हाथ मिलाकर उन्हें मजबूत और महान पीएम बताया। अमेरिकी पीएम का ये अंदाज ताकाइची के इकबाल को घरेलू स्तर पर बुलंद करता है।

 

और पढ़ें कोसोवो में राजनीतिक संकट गहराया, संसद में अल्बिन कुर्टी को बहुमत नहीं मिला

और पढ़ें पाकिस्तान में अफगान घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 25 टीटीपी आतंकी ढेर, पांच जवान मारे गए

दरअसल, अपना पद संभालते ही ताकाइची ने साफ किया था कि वो डिफेंस खर्च में इजाफा करेंगी। इसके पीछे का प्रमुख कारण चीन से जापान की पुरानी अदावत और उसकी आक्रमकता रही है। अमेरिका से रेयर अर्थ को लेकर जो डील हुई है, उससे कहीं न कहीं जापान मान कर चल रहा है कि रक्षा क्षेत्र में निवेश पर अमेरिका अड़ंगा नहीं लगाएगा। ताकाइची ने गठबंधन के लिए "एक नया सुनहरा दौर" लाने का वादा भी किया। राजधानी में सुरक्षा कड़ी थी, बैठक से पहले लगभग 18,000 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था।

और पढ़ें एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय दिवस पर दी शुभकामनाएं, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प

 

जापानी मीडिया भी मान रहा है कि यह ताकाइची की डिप्लोमेसी का एक अहम टेस्ट था, क्योंकि वह रक्षा खर्च पर अमेरिका के बढ़ते दबाव को रोकते हुए जापान-अमेरिका गठबंधन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने (ताकाइची) वो सब कुछ किया जो ट्रंप के गोल्फिंग पार्टनर और जापान के भूतपूर्व पीएम शिंजो आबे किया करते थे। उन्होंने राजा से मिलवाया और एक शानदार राजकीय यात्रा का भी आयोजन किया। जापान की इस नई प्रधानमंत्री ने ट्रंप को दिए तोहफे में डिप्लोमेसी के साथ ही इमोशन्स का पुट था। ताकाइची ने भूतपूर्व पीएम शिंजो आबे का पुटर (गोल्फ की छड़ी) दिया और जापानी गोल्फर हिदेकी मात्सुयामा के हस्ताक्षर वाला एक गोल्फ बैग भेंट किया, जिसका मकसद यकीनन दोनों देशों के रिश्ते की याद दिलाना रहा।

 

दोनों देशों ने मिनरल्स और रेयर अर्थ्स की आपूर्ति को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दुनिया जानती है कि अमेरिका स्मार्टफोन से लेकर फाइटर जेट्स तक कई तरह के प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी इन मटीरियल्स पर चीन के राज को खत्म करना चाहता है, उस पर निर्भरता कम करना चाहता है। जापान के अहम सुरक्षा और व्यापार पार्टनर संग ऐसा ही करीबी रिश्ता ताकाइची को देश में अपनी कमजोर राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

 

जापान टाइम्स लिखता है कि ट्रंप ने यूएस से ज्यादा सुरक्षा उपकरण खरीदने की जापान की कोशिशों की भी तारीफ की, जबकि ताकाइची ने कहा कि कंबोडिया-थाईलैंड और इजरायल-हमास के बीच सीजफायर कराने में ट्रंप की भूमिका "अभूतपूर्व" उपलब्धि थी। यही वजह है कि उन्होंने दूसरे वर्ल्ड लीडर्स की तरह ट्रंप को शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया। जापानी मीडिया का कहना है कि ताकाइची के तेवर जनता को पसंद आ रहे हैं, लेकिन अभी भी वे निचले सदन में बहुमत से दो वोट दूर हैं। ऐसे में उम्मीद पक्की है कि जो डील सील हुई है, वह जापानी पीएम की स्थिति को और मजबूत करेगी। ट्रंप के साथ जापान का यह गठबंधन नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। 



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

विश्वविख्यात बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली में भव्य स्वागत, प्रमोशन किया SMP न्यूट्रेशन

शामली। मंगलवार को विश्वप्रसिद्ध बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होने शहर के...
शामली 
विश्वविख्यात बॉडी बिल्डर फ्लेक्स व्हीलर का शामली में भव्य स्वागत, प्रमोशन किया SMP न्यूट्रेशन

सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

शामलीः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में अशवनी कौशिक बने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने संगठन के राष्ट्रीय सचिव अशवनी शर्मा सींगरा...
शामली 
शामलीः अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में अशवनी कौशिक बने सहारनपुर मंडल अध्यक्ष

सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

सहारनपुर। शहर के बाबालाल दास घाट व मानकमऊ स्थित घाट पर आज भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने महिलाओं एवं लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले मनचले को थाने ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर। थाना सदर बाजार व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया

सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

सहारनपुर। शहर के बाबालाल दास घाट व मानकमऊ स्थित घाट पर आज भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व छठ पूजा के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में छठ पूजा का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य देकर किया भगवान सूर्य का अभिनंदन

महोबा: पुलिस की चूक,कस्टडी में आरोपी बना रहे थे रील! वीडियो वायरल

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस कस्टडी में रखे गए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महोबा: पुलिस की चूक,कस्टडी में आरोपी बना रहे थे रील! वीडियो वायरल