दिल्ली के लाल किले के पास कार धमाका: अमरोहा के दो लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

Amroha News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके ने राजधानी को दहला दिया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हसनपुर क्षेत्र के मंगरोला गांव निवासी अशोक (35) और हसनपुर शहर के खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर दोनों की पहचान की है।

9 साल से नौकरी में थे तैनात

अशोक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) में संविदा कंडक्टर के पद पर कार्यरत थे। वे लगभग 9 साल से सेवा दे रहे थे और दिल्ली के जगतपुर इलाके में किराए के मकान में पत्नी सोनम और तीन बच्चों के साथ रह रहे थे। दीपावली पर वे घर आए थे और त्योहार मनाने के बाद हाल ही में दिल्ली लौटे थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

मुरादाबाद: हुल्का देवी मंदिर मेले में दुकानों को लेकर विवाद, व्यापार मंडल ने मुस्लिम दुकानदारों के समर्थन में उठाई आवाज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: हुल्का देवी मंदिर मेले में दुकानों को लेकर विवाद, व्यापार मंडल ने मुस्लिम दुकानदारों के समर्थन में उठाई आवाज

 अशोक की बूढ़ी मां हृदय रोगी

अशोक के चचेरे भाई और ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस से फोन आने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली। अशोक की मां सोमवती (65) हृदय रोग से पीड़ित हैं, इसलिए परिवार ने अभी तक उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी। उनके पिता की मृत्यु 25 साल पहले हो चुकी थी। अशोक के तीन बच्चे-आरोही (8), काव्या (5) और आरंभ (3)-अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं।

मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में सर्राफ की दुकान में 'सफाई' से हाथ मार गई महिला, साथी ने बातों में उलझाया, वीडियो वायरल

मंगलवार सुबह शवों को लाया जाएगा घर

दूसरे मृतक, लोकेश अग्रवाल, अमरोहा में खाद विक्रेता थे। वे एक बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें घर वापस लौटने का मौका नहीं दिया। मंगलवार सुबह दोनों शवों को पहचान के बाद अमरोहा लाया जा रहा है। दोनों परिवारों में गहरा मातम पसरा हुआ है।

महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश ये भी पढ़ें  महिला दिवस पर CM योगी की पाती: "यूपी की बेटियों को अब डरने की ज़रूरत नहीं," जानें क्या है मुख्यमंत्री का संदेश

Views: 86

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

नई दिल्ली आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी चंडीगढ़ शाखा में हुए धोखाधड़ी मामले से जुड़े...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़ ब्रांच फ्रॉड मामले में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने 645 करोड़ रुपए के दावे चुकाए

मुजफ्फरनगर: महावीर चौक पर रफ़्तार का कहर, नारियल का ठेला लगाने वाले मासूम युवक की सड़क हादसे में मौत

   मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित व्यस्त महावीर चौक पर मंगलवार की सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महावीर चौक पर रफ़्तार का कहर, नारियल का ठेला लगाने वाले मासूम युवक की सड़क हादसे में मौत

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ईडी की याचिका पर हाई कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपितों को जारी किया नोटिस

मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माता को लेकर बिहार के तथाकथित मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर हिंदू युवा वाहिनी ने दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

हाइवे पर विरोध प्रदर्शन का एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाइवे पर आलू रखकर प्रदर्शन… पुलिस ने लात मारी तो भड़क गए नेताजी

कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

कानपुर की एक बिजी सड़क पर अचानक ट्रैफिक रुक गया…लोग सोचते रह गए कि आखिर हुआ क्या है।तभी...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में VIP स्वागत से थमा ट्रैफिक! बीच सड़क माला पहनते दिखे डिप्टी CM

स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद–ककोर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
स्कूल वैन से भिड़ी बाइक, युवक की मौत; पत्नी और चाची गंभीर घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना