सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के खिलाफ ईओ के लिखाई एफआईआर, पार्टी के विधायक मिले डीएम-एसएसपी से !

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराए जाने पर बुधवार शाम को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा से सपा […]
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू पर नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराए जाने पर बुधवार शाम को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा से सपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मिले। उन्होंने डीएम और एसएसपी से नगर निगम के अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
मंगलवार को नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को दिन में वह जलकल परिसर पीलीकोठी स्थित कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग कर रहे थे। दोपहर बाद करीब सवा दो बजे कर्मचारियों के रोकने के बाद भी सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू निवासी नवाबपुरा घोसियान थाना नागफनी उनके कार्यालय में आ घुसे।
तेज आवाज में बोलते हुए शानू ने मेज पर हाथ मारा। फिर सपा नेता ने कहा कि झारखण्डी मंदिर पर जो विकास कार्य होंगे वो मेरी पसंद के लोग व मेरे रिश्तेदारों की फर्म करेगी। मेरी इच्छा से ठेके नहीं हुए तो तुम्हें जान से मार दूंगा।
अधिशासी अभियंता ने सपा नेता पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर आरोपी सपा नेता के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद देहात विधानसभा से विधायक नासिर कुरैशी, कांठ विधायक कमाल अख्तर, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम व कुंदरकी विधायक जियाउल हसन ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी हेमराज मीना से मुलाकात की।
बातचीत में सपा विधायकों ने एसएसपी से कहा कि नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने जो आरोप शाने अली पर लगाया है, वह निराधार है। सभी विधायकों ने एक स्वर में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इतना ही नहीं सपा विधायकों ने एसएसपी को बताया कि पूर्व महानगर अध्यक्ष नागफनी स्थित झारखंडी मंदिर पर जमा गंदगी की तरफ ईओ का ध्यान आकृष्ट कराने पहुंचे थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां