बीमा की रकम के लिए पिता बना हैवान: 2 करोड़ की पॉलिसी के लालच में बेटे की सुपारी देकर मौत के हवाले किया
Moradabad News: संभल जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने महज बीमा की रकम हड़पने के लिए अपने ही बेटे की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस की गहन जांच और मुखबिरों की सूचना ने इस भयावह साजिश का पर्दाफाश किया। बाबूराम शर्मा ने अपने अधिवक्ता साथी के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख रुपये में बेटे की जान बेच डाली और शव को हादसा दिखाने के लिए खेत में फेंक दिया।
संदिग्ध व्यवहार से फंसा पिता
16 नवंबर की रात कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान अनिकेत शर्मा के रूप में हुई। पिता ने इस मौत को हादसा बताकर तहरीर देने से इनकार कर दिया था, जिसने पुलिस को शक के दायरे में ला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह सुनियोजित हत्या थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।
ये भी पढ़ें रमजान में मोती मस्जिद जलसे में मौलाना ने मदीना चार्टर का संदेश दिया, साम्प्रदायिक सौहार्द की अपीलदो करोड़ की बीमा पॉलिसी बना हत्या की जड़
जांच में सामने आया कि अनिकेत के नाम दो करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया था, जिसकी किस्तें अधिवक्ता आदेश कुमार जमा कर रहा था। पिता को मात्र 25 लाख की पॉलिसी बताई गई थी। लालच में अंधे होकर पिता ने अधिवक्ता की बातों में आकर बीमे के पैसे के लिए बेटे की बलि चढ़ाने का फैसला कर लिया।
ये भी पढ़ें खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवीजेल से छूटते ही बना खून की साजिश का हिस्सा
बाबूराम को मार्च में सजा हुई थी, लेकिन जेल से लौटने पर उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। अधिवक्ता ने उसे बीमा रकम पाने के लिए बेटे का खात्मा करने की सलाह दी और 25 लाख रुपये का लालच दिया। इसी के बाद बाबूराम ने रामपुर के रहने वाले असलम उर्फ सुल्तान को 3.50 लाख रुपये में बेटा मरवाने की सुपारी दे डाली।
पिता ने खुद बेटे को मौत के मुंह में छोड़ा
साजिश के तहत बाबूराम ने मोहल्ले के विजयपाल के साथ मिलकर अनिकेत को गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे पहुंचाया, जहां सुपारी किलर पहले से मौजूद थे। उन्होंने अनिकेत को शराब पिलाई और फिर कुंदरकी के जैतपुर क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बाबूराम शर्मा, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिवक्ता आदेश कुमार और विजयपाल की तलाश जारी है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि यह मामला लालच और इंसानियत की मौत का भयावह उदाहरण है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां