मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान, 200 यात्रियों पर कार्रवाई

मुरादाबाद। होली पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए Indian Railways के निर्देश पर गुरुवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। दिनभर चले इस सघन अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले कुल 200 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल ये भी पढ़ें  अलीगढ़ में हंगामा! नगर निगम कार्रवाई पर भड़के सपा नेता, VIDEO वायरल

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी ये भी पढ़ें  Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

 

बिना टिकट और नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले पकड़े गए

अभियान के दौरान 99 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जबकि 99 यात्री आरक्षित कोचों में नियमों के विरुद्ध सफर करते मिले। रेलवे प्रशासन ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किराया और जुर्माना मिलाकर 91 हजार रुपये से अधिक की वसूली की।

होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे ये भी पढ़ें  होली 2026: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 28 फरवरी से 9 मार्च तक चलेंगी हजारों अतिरिक्त रोडवेज बसें..दिल्ली-यूपी रूट पर बढ़ाए गए फेरे

 

 

17 टीमों ने स्टेशन और ट्रेनों में की जांच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह से ही चेकिंग टीमें स्टेशन परिसर में तैनात कर दी गई थीं। सीआईटी विजयंत शर्मा और सीआईटी भावेश शर्मा के नेतृत्व में कुल 17 टीमों ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और विभिन्न ट्रेनों के आरक्षित डिब्बों में गहन जांच अभियान चलाया।

 

 

26 ट्रेनों में चलाया गया अभियान

अभियान के तहत श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस और राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कुल 26 ट्रेनों की जांच की गई। इस दौरान आरक्षित कोचों में सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को मौके पर ही पकड़ा गया और नियमों के अनुसार जुर्माना वसूला गया।

 

 

स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई

टिकट जांच के साथ-साथ स्टेशन परिसर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। गंदगी फैलाने के दो मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया।

 

 

आरपीएफ की मौजूदगी में चला अभियान

चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए Railway Protection Force के जवान तैनात रहे। स्टेशन पर दिनभर सख्ती का माहौल बना रहा, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा रहा।

 

 

आगे भी जारी रहेगा अभियान, यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या “Rail One” ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

   नोएडा। दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

   मुजफ्फरनगर। आगामी होली के उत्सव और रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

नई दिल्ली। पैरों की नसों का सूजना गंभीर समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान, हल्की सूजन या उम्र का असर...
हेल्थ 
पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

नई दिल्ली। ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी कंपनी ब्लॉक से 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का...
Breaking News  बिज़नेस 
एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

   मेरठ। शुक्रवार को शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ। जनपद के थाना लोहिया नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता और जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी को पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

मेरठ। जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बेशकीमती जमीन को जालसाजी और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश