हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो की मौत

मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे जनपद संभल के कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए थे, जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल 18 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ, जिला अस्पताल और निजी […]
मुरादाबाद। कांठ थाना क्षेत्र में देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे जनपद संभल के कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हुए थे, जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल 18 लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ, जिला अस्पताल और निजी हास्पिटल में उपचार चल रहा हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर बनीं हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव जयंतीपुर के कांवड़ियों का एक जत्था बीतीरात को टैक्टर ट्राली से उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेने के लिए निकला था। जत्थे में महिलाएं, बच्चों सहित करीब 50 से अधिक लोग शामिल थे। रात 11 बजे कांवड़ियों से भरी टैक्टर ट्राली कांठ क्षेत्र में सहसपुर और गढ़ी सलेमपुर चेक पोस्ट के बीच में मोड़ पर पहुंचने पर अनियंत्रित होकर पलट गई। टैक्टर ट्राली चालक समेत 20 लोग चोटिल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में उपचार के लिए भर्ती कराया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिर वहां से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सनी (20 वर्ष) और पप्पू (45 वर्ष) की मौत हो गई। जबकि हादसे बबीता (छह माह की गर्भवती), देवेंद्र, कुलदीप, ओमप्रकाश, गंगोत्री, भोपाल, सुहानी, रीना, पूजा, निर्वेश, धर्मपाल सिंह, रज्जो देवी, शिवानी, देवेंद्र सिंह, सचिन, श्यामवती, ईश्वरी आदि सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां