प्रयागराज में गौतस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और कारतूस बरामद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव के समीप शनिवार को गौतस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से गोतस्कर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोरांव थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात संदिग्ध अपराधियों की तलाश में पथरताल नहर की पुलिया के समीप वाहन चेकिंग करते समय संदिग्ध व्यक्ति पैदल जाते हुए दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर करने लगा। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग किया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
