सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी डॉक्टर के बाद बजरंग दल ने पुलिस को गहन जांच का ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, पूर्व प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, पूर्व महानगर संयोजक सागर शर्मा ने सहारनपुर से पकड़े गए जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद से पकड़े गये भारी मात्रा में विस्फोटक, लखनऊ से मुस्लिम महिला डॉक्टर से बरामद एके-47 राइफल व दिल्ली में हुए बम विस्फोट के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी डॉक्टर आदिल अहमद के स्थानीय सहयोगी व मददगारों, जनपद सहारनपुर में सभी जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों की गहनता से जांच हो, जनपद के देवबंद में मेडिकल कॉलेज, मदरसों व अन्य जगहों पर कार्यरत सभी चिकित्सकों, छात्रों व मौलवियों का गहनता से रिकॉर्ड सत्यापन कराया जाए व यह जांच सुनिश्चित करें कि कोई भी देश विरोधी कृत्य में शामिल न हो और उनके निवास एवं पहचान संबंधी अभिलेख वैध हो।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि उक्त प्रकरण अति संवेदनशील तथा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इसीलिए जांच/सुरक्षा एजेंसियों को गहनता से परीक्षण कराया जाना आवश्यक है। जिस पर एसएसपी ने उन्हें आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां