सहारनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, रेलवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सहारनपुर (सरसावा)। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के किलोमीटर संख्या 194/4-6 पर गाड़ी संख्या 12054 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह गाडी संख्या 12054 की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई। जीआरपी पुलिस उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 35 के आसपास लग रही है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां