सहारनपुर में पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

On

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुयी लूट व चोरी की घटनाओं को खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। जबकि एक अभियुक्त फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाईन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते […]

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुयी लूट व चोरी की घटनाओं को खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। जबकि एक अभियुक्त फरार चल रहा है।

सहारनपुर: 17 साल बाद सरहद पार जाएगा पाकिस्तानी जासूस, फर्जी पहचान के सहारे भारत में बिछाया था साजिशों का जाल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: 17 साल बाद सरहद पार जाएगा पाकिस्तानी जासूस, फर्जी पहचान के सहारे भारत में बिछाया था साजिशों का जाल

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाईन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विगत 24 दिसम्बर को नकुल खन्ना पुत्र अशोक खन्ना निवासी नवीन नगर थाना सदर बाजार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके स्कूल के चौकीदार से मारपीट कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर ये भी पढ़ें   हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

इसके अलावा 27 जनवरी को श्री मंशादेवी मन्दिर समिति के प्रबन्धक सुखपाल पुत्र अतर सिंह निवासी दतौली राघड मजरा मंशापुर ने भी श्री मंशादेवी मन्दिर का ताला तोडकर अन्दर से दान पात्र में रखे रुपये, चांदी का छत्र, धर्मशाला में रखा बैटरा व इन्वर्टर, एक बडा भगोना चोरी कर लेने का मुकदमा दर्ज कराया था और 3 फरवरी को राजकुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी वर्धमान कालोनी ने उसके घर से उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर ले जाने, पर्स में आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक व कैश 5,000 रुपये नगद चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

सर्राफा कारोबारी ने खा ली चूहा मार दवाई,  पुलिस और ब्लैकमेलरों पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे है उत्पीड़न  ये भी पढ़ें  सर्राफा कारोबारी ने खा ली चूहा मार दवाई, पुलिस और ब्लैकमेलरों पर लगाए गंभीर आरोप, कर रहे है उत्पीड़न

क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं का खुलासा किए जाने को एसएसपी डाॅ.विपिन ताडा ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया था, जिस पर उन्होंने टीम का गठन कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों नौना उर्फ शारिक पुत्र मौहम्मद ताहिर निवासी राशिद गार्डन 62 फूटा रोड थाना कोतवाली देहात व मौ0 अली पुत्र शौकत निवासी इनाम कालोनी थाना कुतुबशेर को वर्धमान कालोनी से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए चोर शातिर किस्म के है, जो गैंग बनाकर मकानों को चिन्हित कर मौका पाकर उनमें चोरी की घटनाओ को अन्जाम देते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 इन्वर्टर, 02 बैटरे, 01 आधारकार्ड, 01 पैन कार्ड, 260 रूपये एवं घटनाओ  में प्रयुक्त 01 हथोडा, 01 पेंचकस, 03 चाबी, 01 प्लास व 02 पाने बरामद किये गये हैं।

घटनाओ में शामिल तीसरा अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक विकास चारण व हैड कांस्टेबल अर्जुन आर्य, कपिल व कांस्टेबल योगेश शर्मा शामिल रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन के बाद परिवार शोक में डूबा है। सिद्धार्थ ने 17 फरवरी...
Breaking News  मनोरंजन 
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया

पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दिल्ली जोनल ऑफिस-2 ने पीएसीएल लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएसीएल घोटाले में ईडी की रिकॉर्ड कार्रवाई, 10,021 करोड़ की 247 संपत्तियां अटैच

संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

संभल। उत्तर प्रदेश में 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। पहले सड़क पर...
Breaking News  मनोरंजन  संभल  
संभल में 'यादव जी की लव स्टोरी' पर बढ़ा विवाद, निर्माता-निर्देशक समेत चार पर एफआईआर

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

बिजनौर। जिले में बरकतों और रहमतों के मुकद्दस महीने रमजान का आगाज बुधवार को चांद के दीदार के साथ हो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

मुरादाबाद। पीतल नगरी में बुधवार शाम जैसे ही माह-ए-रमजान का चांद नजर आया, पूरी फिजा इबादत के नूर से सराबोर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

मथुरा । योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कहा कि भारत भगवान राम, कृष्ण और हनुमान का देश है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वामी रामदेव का बड़ा बयान: "बाबर की बात करने वाले हो जाएंगे बर्बाद", देश में छिड़ी नई बहस

रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

रामपुर। रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बसों द्वारा खुलेआम सवारियां उतारने और चढ़ाने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर में डीएम के आदेश बेअसर, हाईवे पर खुलेआम रुक रहीं रोडवेज बसें, हादसों का खतरा बढ़ा

सर्वाधिक लोकप्रिय