सहारनपुर। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती शर्मा के नेतृत्व में नव मतदाता पंजीकरण अभियान चलाकर लोगों एसआईआर फार्म भरने के प्रति जागरूक किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा लगाये गये पंजीकरण अभियान शिविर का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने लोगों को एसआईआर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और लोगों से अपील की कि जल्द से जल्द एसआईआर फॉर्म भरे। इस अवसर पर शीतल बिश्नोई ने भी लोगों को एसआईआर के प्रति जागरूक किया और फार्म भरे जाने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों के फॉर्म भरवाए। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज तायल, महानगर महामंत्री सारिका गुप्ता, महानगर मंत्री आशा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सागर, मंडल अध्यक्ष कविता सैनी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद एडवोकेट सीमा कात्यानी, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम कश्यप आदि मौजूद रहे।