सहारनपुर में विज्ञान प्रयोगों के माध्यम से छात्रों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया गया

सहारनपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में आयोजित अंध विश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कई वैज्ञानिक प्रयोगो के माध्यम से प्रदर्शन कर अंध विश्वास से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया।


राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विशेषज्ञ रोहिणी स्नेह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.अरविन्द कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्षदेव स्वामी, समन्वयक अम्बरीष कुमार, सह समन्वयक सचिन त्यागी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला समन्वयक अम्बरीष कुमार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आवंटित कार्यक्रम के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित अंध विश्वास के विरुद्ध विज्ञान समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विज्ञान ही समाज में फैले अंध विश्वास को प्रयोग के माध्यम से जागरूकता फैलाकर समाप्त कर सकता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ रोहिणी ने सिर पर आग लगाकर चाय बनाना, बिना माचिस के ग्लिसरीन रूपी घी से अग्नि प्रज्ज्वलित करना, जीभ पर कपूर जलाना, लोटे मे बार बार जल आना, बोतल का रस्सी को पकड़ लेना, चावल भर लोटे को चाकू से उठाना, खाली झोले से कागज को नोट और वस्तुओं को डबल मे बदलना, चुने से हाथ लाल होना, हाथ हिला कर नोट निकालना, जैसे 45 अंध विश्वासो को प्रयोगों के माध्यम से समाज में व्याप्त आडम्बरों एवं कुरुतियों का भंडाफोड़ किया। इस कार्यक्रम में विज्ञान शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित कुल 342 प्रतभागियों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों द्वारा अन्धविश्वास पर विश्वास न करने तथा इनके पीछे के विज्ञान को समझने का प्रयास करने पर बल दिया। वस्तुओं की शुद्धता का मापन, ब्रह्माण्ड व उपग्रह की गति के सिद्धांतो की व्याख्या की। विद्यार्थी को हमेशा उत्साही प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित रहना चाहिए, तभी अंध विश्वास समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें  प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव


वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज, कमेला रोड़ की छात्राओं जरीन एव ंअरीशा ने प्रथम स्थान, राजकीय हाई स्कूल घाटेड़ा के छात्र अनुराग पंवार एवं सागर ने द्वितीय स्थान तथा जे.बी.एस. हिनदू कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं जैनम एवं इरम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में लव्या धीमान ने प्रथम, बिसमा ने द्वितीय तथा कामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जनता इण्टर कॉलेज झबीरन की छात्रा अक्षिता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरविन्द कुमार पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्षदेव स्वामी द्वारा संयुक्त रूप से स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन राजकीय इण्टर कालेज की शिक्षिका करूणा कालरा ने किया। इस दौरान राजकीय हाई स्कूल पुण्डेन के शिक्षक सचिन त्यागी एवं राजकीय कन्या इण्टर कालेज की शिक्षिका अंजना कश्यप ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ये भी पढ़ें  राम-रावण युद्ध के बाद नया मोड़, “रावण” ने “राम” पर लिखा दिया SC/ST एक्ट का मुकदमा, पुलिस ने 'राम' को किया 'तलब'

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभवना

मुंबई-  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक यहां शुरू हो गई...
Breaking News  बिज़नेस 
आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक शुरू, रेपो रेट यथावत रहने की संभवना

गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र के प्रताप विहार इलाके में दो बाइक सवार चेन स्नैचरों और झपटमारों ने...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने युवक से झपटा मोबाइल, सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर हनीट्रिप के जरिये...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दरोगा को हनीट्रिप में फंसाकर करोड़ों की डिमांड करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

   रामगढ़। राजस्थान के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलवर मार्ग पर स्थित चौकी बास गांव से एक बेहद दुखद और दिल...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
अलवर में दर्दनाक हादसा : टॉफी समझकर बच्ची ने चबाया विस्फोटक, गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दी गंगा चीनी मिल विस्तार पर किसानों को बड़ी राहत, मुख्यमंत्री से मिले भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक

उत्तर प्रदेश

एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

   बहराइच।  उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच की तहसील महसी में बार एसोसिएशन की ओर से की जा रही कलमबंद हड़ताल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसडीएम हटाने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, महसी तहसील में हड़ताल से राजस्व को भारी नुकसान

मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ। ग्राम नारंगपुर वि0ख0 परीक्षितगढ में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर/मेले का आयोजन किया जाएगा।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ग्राम नारंगपुर में 8 फरवरी को पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य शिविर

मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ। मेरठ में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा किया जाएगा। ये जानकारी सचिव जिला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में पुराने वादों का निपटारा

मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित

मेरठ। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 09 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क, में संचालित व्यवसायों में प्रवेश के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बच्चा पार्क में 20% IMC सीटों पर प्रवेश आमंत्रित