सोनभद्र में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
सोनभद्र। पीपरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि रेणुकूट में बर्थडे पार्टी मनाकर वापस घर लौटते समय ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में तीनों युवक पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी के निवासी थे। दुर्घटना में […]
सोनभद्र। पीपरी थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि रेणुकूट में बर्थडे पार्टी मनाकर वापस घर लौटते समय ट्रेलर के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना में तीनों युवक पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा क्षेत्र के वीआईपी कॉलोनी के निवासी थे। दुर्घटना में मृतक तीनों युवकों की पहचान आशीष पुत्र बबलू, सौरभ पुत्र गया पाल, मोहित के रूप में की गई। मोहित अपनी नानी के यहां रहता था उसकी नानी कलावती सिंचाई विभाग में कार्य करती हैं।
पुलिस ने बताया की मृतक आशीष का बर्थडे मना कर सभी लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों की पहचान की है। तीनों युवकों की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच की थी ।
यह तीनों युवक एक बाइक से बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रेणुकूट गए हुए थे और वापसी में तेज रफ्तार से पिपरी की तरफ लौट रहे थे इसी दौरान अनपरा की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया।
ये भी पढ़ें एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सदन में उठाया मॉडीफाइड साइलेंसरों का मुद्दा, कहा-सख्त कार्यवाही की जरूरतघटना के बाद पीपरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया की तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद मौके से फरार ट्रेलर व चालक की तलाश की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां