राहुल गांधी के प्लेन लैंडिंग में मुकदमा दर्ज, अजय राय के खिलाफ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कराई एफआईआर
वाराणसी। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयागराज जोन पूर्व मंत्री अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की प्लेन लैंडिंग मामले में पूर्व विधायक अजय राय के बयान और आरोप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह कदम उठाया है। अजय राय ने […]
वाराणसी। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष प्रयागराज जोन पूर्व मंत्री अजय राय के खिलाफ फूलपुर थाने में वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की प्लेन लैंडिंग मामले में पूर्व विधायक अजय राय के बयान और आरोप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह कदम उठाया है।
अजय राय ने आरोप लगाया था कि पार्टी नेता राहुल गांधी के विमान को केरल के वायनाड से लौटने पर यहां वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरना था। वह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी अपने नेता की अगवानी के लिए हवाईअड्डे पर पहुंच गये थे। लेकिन उनके विमान को एयरपोर्ट पर उतरने नहीं दिया गया। इसके बाद राहुल गांधी फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आए।
कांग्रेस नेता के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर वाराणसी हवाईअड्डे की निदेशक आर्यमा सान्याल ने बयान जारी कर कांग्रेस नेता के आरोप का खंडन किया । उन्होंने कहा कि हमें ई—मेल और व्हाट्सप्प के जरिये राहुल गांधी के मूवमेंट के निरस्त होने की सूचना पहले ही आ गई थी।
एयरक्राफ्ट ऑपरेटर ने रात 9:30 बजे यह सूचना दी थी कि राहुल गांधी का विमान किन्नौर से नई दिल्ली के लिए उड़ा है। विमान का वाराणसी आना निरस्त हो गया है। निदेशक आर्यमा सान्याल के तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(2), 500 और 501 में मुकदमा पंजीकृत किया है।
उधर,मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि हम मुकदमा से डरने वाले नहीं है। भाजपा सरकार को बेनकाब करना जरूरी है। शासन के दबाब में एयरपोर्ट की कार्यवाहक निदेशक की तहरीर पर मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। भाजपा सरकार कांग्रेस से डर गई है व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी के आने की पुख्ता खबर प्रशासन को मिलती है। उसके बाद उनके विमान को निरस्त कर दिया जाता है। जब हम कांग्रेसी सच्चाई बताते है तो शासन प्रशासन हम पर मुकदमा दर्ज कराती है। उ
न्होंने कहा कि हम भाजपा सरकार को आगाह करना चाहते है कि न झुके है,न झुकेंगे। कई बार केन्द्र की भाजपा सरकार के दबाब में मुझपर मुकदमा दर्ज कराया गया,यहां तक कि रासुका लगाया गया। तब भी मै मजबूती से डटकर लड़ा था। कांग्रेस जन मुद्दों पर संघर्ष करती है। मुझ पर झूठा मुकदमा किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां