आपदा प्रबंधन के गुर सीखने मुज़फ्फरनगर से लखनऊ रवाना हुए 24 आपदा मित्र; एडीएम ने दिखाई हरी झंडी
मुज़फ्फरनगर। प्राकृतिक या मानवजनित आपदाओं के समय त्वरित और प्रभावी राहत सुनिश्चित करने के लिए मुज़फ्फरनगर जिला प्रशासन ने अपने मानवीय संसाधनों को प्रशिक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में गुरुवार को जनपद से चयनित 24 'आपदा मित्रों' का एक विशेष दल 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए राजधानी लखनऊ रवाना किया गया।
शहर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा मित्र प्रशासन और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। एक प्रशिक्षित आपदा मित्र आपातकालीन परिस्थितियों में न केवल राहत कार्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को भी काफी हद तक कम कर सकता है।
लखनऊ में आयोजित इस 10 दिवसीय विशेष शिविर में विशेषज्ञों द्वारा इन स्वयंसेवकों को रेस्क्यू तकनीक, प्राथमिक उपचार (First Aid), आपदा प्रबंधन की आधुनिक विधियाँ और राहत वितरण के व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटने के बाद ये सभी आपदा मित्र मुज़फ्फरनगर जिले की स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
ये भी पढ़ें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश इस अवसर पर आपदा सहायक नासिर हुसैन, प्रवेश कुमार, गुलफाम अहमद सहित आपदा मित्र शुभम, गुनगुन, रोहित, प्रीति, नितिन कुमार, अभिनव मचल, जितेंद्र कुमार, राहुल धीमान, सुमित कुमार, अमन सोनकर, दीपक और शिवम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां