ईरान के प्राथमिक विद्यालय पर हमला: 40 की मौत, 45 घायल
तेहरान। यूएस-इजरायल के संयुक्त ऑपरेशन लायन्स रोर के तहत ईरान पर किए गए हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। ये हमला मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुआ। ईरान की मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि दक्षिणी होर्मोजगन प्रांत के मिनाब में लड़कियों के एक प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में 40 लोग मारे गए जबकि 45 घायल हो गए। वहीं न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक हमले में 40 छात्राएं मारी गईं। बता दें कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का बेस मिनाब में स्थित है। तेहरान ने भी हमले के जवाब में ऑपरेशन 'एपिक फ्यूरी' शुरू किया।
इजरायल ने शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों पर हमला बोला था। इसके जवाब में ईरान ने ने इजरायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस पर भी हमला किया। ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई को भी निशाना बनाया है और लगातार हमले जारी रखे हैं। सऊदी अरब ने बहरीन, कतर, कुवैत, जॉर्डन और यूएई पर “ईरान के हमले” की निंदा की है। हमलों के चलते गल्फ देशों ने अपने हवाई अड्डों से सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। दुबई एयरपोर्ट ने अगली सूचना तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं। वहीं, इजरायल में लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। स्कूल और कई दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। अस्पतालों के मरीजों को सुरक्षा के लिए शेल्टर जोन में शिफ्ट कर दिया गया है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने पूरे देश में इमरजेंसी घोषित की है। उन्होंने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमले हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी काम के अलावा बाहर न निकलें, ताकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल आसानी से काम कर सकें।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां