मुज़फ्फरनगर में पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला 'ढोंगी तांत्रिक' गिरफ्तार, सम्मोहित कर कान से उड़ाए थे सोने के कुंडल

पुत्र प्राप्ति का लालच देकर महिला को जाल में फंसाया; चीता मोबाइल टीम ने घेराबंदी कर झाड़ियों से दबोचा, चोरी का माल बरामद

रामराज। धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर तांत्रिक को पुलिस ने धर दबोचा है। यह कथित तांत्रिक भोली-भाली महिलाओं को सम्मोहित कर और उन्हें अंधविश्वास के जाल में फंसाकर उनके जेवर पार कर देता था। ताजा मामले में एक महिला को पुत्र प्राप्ति का लालच देकर उसके सोने के कुंडल चोरी कर लिए गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के अनुसार, सोमवार को बिजनौर जनपद के ग्राम मीरापुर खादर निवासी एक महिला अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में हस्तिनापुर जा रही थीं। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही वे ग्राम आलमपुर नहर पुल के पास पानी पीने के लिए रुकीं, तभी वहां मौजूद एक ढोंगी बाबा ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। उसने महिला को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद देने का नाटक किया और अनुष्ठान के नाम पर उनसे आंखें बंद करवाईं। जैसे ही महिला ने आंखें बंद कीं, आरोपी ने उनके कान से सोने का कुंडल चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: शिव चौक से अस्पताल तिराहे तक एसपी ने खुद हटवाया अवैध कब्जा; व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पीड़िता मुन्नी देवी (पत्नी ऋषिपाल) ने तुरंत शोर मचाया और मामले की सूचना रामराज पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक रवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चीता मोबाइल टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्राम देवल नहर पटरी के पास झाड़ियों में छिपा हुआ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबा बलदेव नाथ (पुत्र अशोक नाथ, निवासी ग्राम महमूदपुर सिकेरा, थाना बहसूमा, मेरठ) के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से महिला का चोरी किया गया सोने का कुंडल बरामद हो गया।

मुज़फ्फरनगर में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी रंजिश, बंटवारे को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने 4 को दबोचकर भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जमीन के टुकड़े के लिए खूनी रंजिश, बंटवारे को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पुलिस ने 4 को दबोचकर भेजा जेल

रामराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है और एकांत स्थानों पर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी बाबाओं और तांत्रिकों के झांसे में न आएं।

मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: नशे के काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवक की जान पर बन आई, 'भीम गैंग' पर साजिश का आरोप

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

  मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 175 अंक इस...
बिज़नेस 
शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मेटल स्टॉक्स पर दबाव

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस

नई दिल्ली। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलर करिस

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग

नई दिल्ली। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने कहा- जनहित और सबके लाभ के लिए हो एआई का उपयोग

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 'मुठभेड़' में युवक को गोली मारी, दावा- हथियार तस्कर है, परिजन बोले- 5 दिन से पुलिस ने उठा रखा था, ज़िले के नेताओं को भी पता था

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस और अपराधियों के बीच टकराव का एक नया मामला सामने आया है, जिसने कानूनी और सियासी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 'मुठभेड़' में युवक को गोली मारी, दावा- हथियार तस्कर है, परिजन बोले- 5 दिन से पुलिस ने उठा रखा था, ज़िले के  नेताओं को भी पता था

दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खुशियां मातम में बदल गईं। 21...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
दोस्त ने ही मंगेतर से बना लिए नाजायज संबंध, शादी से 5 दिन पहले ही युवक ने दुखी होकर उठा लिया इतना बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

झांसी में दबंगई: होटल के एक कमरे में रुकने को लेकर मैनेजर पर बरसाए 40 बेल्ट, 3 गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे के पास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
झांसी में दबंगई: होटल के एक कमरे में रुकने को लेकर मैनेजर पर बरसाए 40 बेल्ट, 3 गिरफ्तार

कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद से परेशान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस ने समय रहते बचाया

औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली और किसानों की बेबसी को दर्शाने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया के बड़ी गूंज गांव में आक्रोश, फसल बर्बादी से भड़के किसान हुए कठोर: करंट वाले तारों के बीच भूखे-प्यासे कैद किए छुट्टा गोवंश

सर्वाधिक लोकप्रिय