अंकिता लोखंडे ने अपनी पेट मौ के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के खास एपिसोड का दिया हिंट
मुंबई। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने 'लाफ्टर शेफ्स' के सीजन 3 सेट से फोटो शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "आपके लिए एक बेहद खास एपिसोड आ रहा है। हमारी प्यारी मौ ने राष्ट्रीय टीवी पर अपना पहला प्रदर्शन किया। उसे पता नहीं है कि स्क्रीन पर क्या हो रहा है, लेकिन हम जानते हैं।
हमारा दिल खुशी से भर गया है।" उन्होंने आगे लिखा, "आप सभी से अपनी नन्ही सी बच्ची का परिचय कराते हुए हमें बहुत गर्व और खुशी हो रही है। मौ मेरी मौ।" अंकिता ने पोस्ट के जरिए फैंस और प्रशंसकों को अपने पालतू जानवरों से प्यार करने की सलाह दी है। शेयर की गई तस्वीरों में अंकिता और उनके पति विक्की जैन के साथ पेट मौ नजर आ रही है, जो कि अभिनेत्री की एक प्यारी सी बिल्ली है। एक्ट्रेस फोटो में मौ के साथ काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस अंकिता और विक्की की उनकी पेट के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर कुछ ही घंटे में हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोग कमेंट्स के जरिए फोटो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और 'लाफ्टर शेफ्स' के आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकिता लोखंडे का जन्म 19 दिसंबर, 1984 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था।
अभिनेत्री ने लोगों के बीच अपनी पहचान टीवी के लोकप्रिय सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' से बनाई। इस शो में एक्ट्रेस ने अर्चना का एक प्रमुख किरदार निभाया था, जिससे उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि मिली और इस उपलब्धि ने उन्हें टीवी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2019 में कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिसमें उनकी झलकारी बाई की भूमिका को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह 'बागी 3' और 'स्वतंत्र वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। अंकिता ने 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की, जिसके बाद दोनों 'बिग बॉस 17' में एक साथ प्रतियोगी के रूप में नजर आए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां