भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, विशाल आमसभा को करेंगे संबोधित

कोरबा/जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा आगामी 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जे.पी. नड्डा की यह आमसभा जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रस्तावित है, जो पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगी।
भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आज शनिवार को आमसभा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमसभा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
आमसभा के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। जे.पी. नड्डा की प्रस्तावित सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां