भाकियू तोमर का सदर तहसील पर हल्ला बोल: बेवरेज फैक्ट्री पर 'अवैध कब्जे' और 'प्रदूषण' के संगीन आरोप; आंदोलन की चेतावनी
मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar)। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर सदर तहसील का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने पूर्व निर्धारित अनिश्चितकालीन धरने को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
कैम्पा कोला फैक्ट्री पर लगे गंभीर आरोप
किसानों ने एसडीएम सदर के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें जमालपुर मजरा और सुवाहेड़ी क्षेत्र में स्थित भारतीयम बेवरेज फैक्ट्री (कैम्पा कोला) के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। यूनियन का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने राज्यपाल के नाम दर्ज करीब नौ बीघा सरकारी जमीन (खसरा संख्या 192 व 97) पर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। साथ ही निजी किसानों की भूमि की फर्जी नोटरी बनवाकर उन्हें भी कब्जाने का आरोप लगाया गया है।
फसलें बर्बाद, नियमों की उड़ रही धज्जियां
ज्ञापन में प्रदूषण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू तोमर का दावा है कि फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला केमिकल युक्त पानी सीधे खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। चिमनी से निकलने वाली काली राख ने क्षेत्रवासियों का जीना दूभर कर दिया है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदूषण विभाग की एनओसी शर्तों (33% वृक्षारोपण) का उल्लंघन कर बिना वैध अनुमति के फैक्ट्री संचालित की जा रही है और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हो रही है।
अधिकारियों को अल्टीमेटम: जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी और युवा कार्यकारिणी प्रदेश प्रभारी हसीर चौधरी ने दो टूक कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर जमीन की पैमाइश और प्रदूषण की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष दिलशाद राणा, अरुण कश्यप, हरवेन्दर, सलीम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां