मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

लोनी बॉर्डर पुलिस की जांच की आंच पहुंची खतौली; पार्टनर के भाई को हार्ट अटैक आते ही गोदाम से साफ कर दिया करोड़ों का माल

मुज़फ्फरनगर/गाजियाबाद।  जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कॉपर स्क्रैप के एक गोदाम से करीब 10 टन माल चोरी होने के सनसनीखेज मामले ने खतौली की सियासत और व्यापारिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में खतौली के एक रसूखदार सपा नेता, जो पूर्व में अध्यक्ष भी रह चुके हैं, और प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे एक प्रभावशाली परिवार के सदस्यों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से ही कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

साझेदारी के माल पर 'अपनों' की नजर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खतौली की जमना विहार कॉलोनी निवासी सुनील ने थाना लोनी बॉर्डर में तहरीर देते हुए बताया कि उनका मेलाराम फार्म हाउस, सेवाधाम मण्डोली रोड पर कॉपर स्क्रैप का गोदाम है। सुनील ने यह व्यापार नई बस्ती खतौली निवासी आसिफ (हाल निवासी दिल्ली) के साथ साझेदारी में शुरू किया था। बताया गया कि 21 से 23 फरवरी के बीच दोनों पार्टनर्स ने करीब 10 टन कॉपर स्क्रैप खरीदकर गोदाम में सुरक्षित रखा था। गोदाम की देखरेख के लिए खतौली निवासी सचिन और साकिब को मुंशी के तौर पर रखा गया था, जिनके पास गोदाम की चाबियां रहती थीं।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, महिला अपराधों पर 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को किया रवाना

हार्ट अटैक के बाद 'खेल', सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे

गाजियाबाद में आग का तांडव केमिकल-स्क्रैप फैक्ट्रियों में भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों से पाया काबू ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में आग का तांडव केमिकल-स्क्रैप फैक्ट्रियों में भीषण आग, 20 दमकल गाड़ियों से पाया काबू

25 फरवरी को पार्टनर आसिफ के बड़े भाई नफीस को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके चलते सुनील और आसिफ दोनों उनके उपचार में व्यस्त हो गए। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर साजिश रची गई। 26 फरवरी को जब सुनील गोदाम पहुंचा, तो वहां पुराने ताले टूटे हुए थे और नए ताले लगे मिले। मुंशी सचिन और साकिब भी मौके से नदारद थे। जब ताले तोड़कर अंदर देखा गया, तो 10 टन कॉपर गायब था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि कुछ लोग 'छोटे हाथी' (लोडर) वाहन में माल लादकर ले जा रहे हैं।

सपा नेता और प्रधानी प्रत्याशी के तार जुड़े

पीड़ित सुनील ने इस मामले में खतौली क्षेत्र में  प्रधानी पद की तैयारी कर रहे परिवार के सदस्यों, नगर निवासी एक पूर्व सपा अध्यक्ष और रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोनी बॉर्डर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। कस्बे में चर्चा है कि चोरी के इस बड़े खेल में कई 'सफेदपोश' पर्दे के पीछे से शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Views: 99

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर का युवक लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए माँ का रो-रोकर बुरा हाल

   मुजफ्फरनगर। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों के बाद पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध ने मुजफ्फरनगर के एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर का युवक लापता, इकलौते बेटे की सलामती के लिए माँ का रो-रोकर बुरा हाल

मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फरनगर/गाजियाबाद।   जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में कॉपर स्क्रैप के एक गोदाम से करीब 10 टन माल साझेदारी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में सपा के पूर्व अध्यक्ष और 'प्रधान' परिवार पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद में 10 टन कॉपर चोरी, मुकदमा दर्ज

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

खतौली। नगर निवासी एक महिला अधिवक्ता को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने और जान से मारने की धमकी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : महिला अधिवक्ता को अश्लील मैसेज भेजकर दे रहा जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  अयोध्या 
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: कई अधिकारियों के तबादले, अयोध्या को मिला नया नगर मजिस्ट्रेट

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं