मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

चरथावल में कश्यप समाज के लोगों से मारपीट का मामला; तितावी पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा, क्षेत्र में तनाव

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चरथावल थाना क्षेत्र में कश्यप समाज के लोगों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरन सिंह के बेटे और भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मारपीट के बाद उपजा तनाव, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, 30 घायल ये भी पढ़ें  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बस-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत, 30 घायल

जानकारी के अनुसार, चरथावल थाना क्षेत्र में कश्यप समाज के कुछ लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव फैल गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाकुर पूरन सिंह, उनके पुत्र नंदू उर्फ विजय प्रताप और सागर सिंह, रवि पुत्र सुक्का, दीक्षित पुत्र प्रताप, विक्की पुत्र महकार सिंह तथा अनिकेत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मुख्य रूप से ग्राम नसीरपुर (थाना तितावी) के निवासी बताए जा रहे हैं।

नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल ये भी पढ़ें  नफरत भरा बयान या सियासी साज़िश? देश में बढ़ती खाई पर बड़ा सवाल

तितावी पुलिस की छापेमारी, तीन आरोपी गिरफ्तार

गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बीडीएस ने की सघन जांच ये भी पढ़ें  गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बीडीएस ने की सघन जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने नसीरपुर बिजलीघर के पास घेराबंदी कर तीन वांछित आरोपियों—नंदू उर्फ विजय प्रताप (पुत्र पूरन सिंह), रवि (पुत्र सुक्का) और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संगठन अध्यक्ष का पुत्र और भाई शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की कड़ी चेतावनी: कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह और उपनिरीक्षक विकास कुमार सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जिले में किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और अन्य दोषियों की भी जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Views: 392

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

ग्वार की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्वार गम की बढ़ती मांग से मिलेगा बड़ा मुनाफा

आज के समय में खेती सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं रही बल्कि सही फसल चुनकर किसान अच्छी कमाई भी...
कृषि 
ग्वार की खेती से बदल सकती है किसानों की किस्मत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ग्वार गम की बढ़ती मांग से मिलेगा बड़ा मुनाफा

Toyota Rumion Car Finance Plan दो लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं शानदार MPV हर महीने कितनी बनेगी EMI जानें पूरा हिसाब

अगर आप अपने परिवार के लिए एक बड़ी आरामदायक और भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Toyota Rumion...
ऑटोमोबाइल 
Toyota Rumion Car Finance Plan दो लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं शानदार MPV हर महीने कितनी बनेगी EMI जानें पूरा हिसाब

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक दलबदल का खेल तेज हो गया है। शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  उत्तराखंड  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का भीषण एक्सीडेंट, एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बोले- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो प्यार दे देना बस !

मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह समेत परिजनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा, पुलिस ने बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के बीच राजनीतिक दलबदल का खेल तेज हो गया है। शनिवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

अमरोहा। जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर में शनिवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अमरोहा  
अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौती

दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत

राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 मार्च को अयोध्या में राम मंदिर के तीसरे तल का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राम मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में; राष्ट्रपति मुर्मु के हाथों होगा शिखर और तीसरे तल का लोकार्पण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं