दीपिका पादुकोण बनीं देश की मेंटल हेल्थ एंबेसडर, रणवीर सिंह ने किया उत्साहवर्धन, मानसिक स्वास्थ्य पर करेंगी काम
-1760108462759.webp)
मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर घोषणा की कि उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पहला मानसिक स्वास्थ्य राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पुण्य सलिला श्रीवास्तव के साथ एक तस्वीर शेयर की। दीपिका के पति रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में दिल का इमोटिकॉन बनाते हुए लिखा, "मुझे आप पर बहुत गर्व है।"

सालों से दीपिका मानसिक स्वास्थ्य की प्रबल समर्थक रही हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले अवसाद से अपनी लड़ाई के बारे में पहली बार बात की थी, और उस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी थी जिसे उस समय इंडस्ट्री में अक्सर वर्जित माना जाता था। दीपिका खुद भी एक दशक पहले अवसाद से जूझ चुकी हैं और वर्षों तक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझती रहीं, खासकर बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद।
दीपिका पादुकोण आखिरी बार रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी थे। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 372 करोड़ रुपए की कमाई की थी। हाल ही में मां बनीं अभिनेत्री शाहरुख खान की 'किंग' और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन की फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !