गाजियाबाद सपा में गुटबाजी पर बड़ी कार्रवाई, युवजन सभा जिलाध्यक्ष समेत 2 निष्कासित, पुतला फूंकना पड़ा महंगा

गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में दो प्रमुख पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पुतला फूंकने का मामला
पार्टी से निकाले गए नेताओं में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा और लोनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर शामिल हैं।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतू शर्मा पिछले कुछ दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे।
उन्होंने पिछले दिनों अपने कुछ समर्थकों के साथ आरडीसी में पार्टी जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन का पुतला फूंका था। पुतला फूंकने के दौरान जीतू शर्मा ने फैजल हुसैन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
पार्टी हाईकमान की सख्ती
सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंकने से पार्टी में गुटबाजी की बात सामने आई, जिसके बाद यह मामला पार्टी हाईकमान तक पहुंचा। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए गंभीरता से लिया।
सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द कुमार सिंह ने जीतू शर्मा और दिनेश गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !