टोक्यो में पीएम मोदी की 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात, भारत-जापान दोस्ती में सहयोग पर जोर

On

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-जापान दोस्ती में दोनों देशों के राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग को एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों के साथ बातचीत की।

 

और पढ़ें लखनऊ मेयर सुषमा खंडेलवाल का फूटा दर्द: अफसर काम नहीं करते, अब मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत'

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में भीम आर्मी पदाधिकारी के साथ सरेआम मारपीट, कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं का रोष

राज्य और प्रांतों के बीच सहयोग भारत-जापान मैत्री का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यही कारण है कि 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन के दौरान इस पर एक अलग पहल शुरू की गई। ट्रेड, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर भविष्य में लाभकारी हो सकते हैं।"

और पढ़ें यही होती है राजनीति: राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर ने खोली पोल

 

इस मुलाकात के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत-जापान के संबंधों को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में 16 प्रांतों के राज्यपालों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने राज्यों और प्रांतों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।"

 

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "मुलाकात के दौरान टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, इन्वेस्टमेंट, स्किल, स्टार्ट-अप्स और एसएमई सेक्टर में भारतीय राज्यों और जापानी प्रांतों के बीच बढ़ती साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।" प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान भारत और जापान के बीच कुल 13 महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। दोनों देशों ने टेक्नोलॉजी, इन्वेस्टमेंट, स्टार्टअप, एसएमई, स्किल डेवलपमेंट और इनोवेशन जैसे सेक्टर में सहयोग को लेकर समझौते किए। पीएम मोदी ने अपने दौरे को 'सार्थक' बताते हुए लिखा, "एक सार्थक यात्रा के दौरान सकारात्मक परिणाम। आने वाले समय में भारत-जापान मित्रता नई ऊंचाइयों को छुए।"



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

Patna Metro Train: पटना वासियों के लंबे इंतजार के बाद अब मेट्रो सेवा हकीकत बनने जा रही है। पटना मेट्रो...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
पटना मेट्रो से बदल जाएगी राजधानी की रफ्तार: हर 20 मिनट में ट्रेन, किराया सिर्फ 15 से 30 रुपये

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद