मिडिल ईस्ट में महायुद्ध: इज़रायल-अमेरिका का ईरान पर 'ऑपरेशन रोअरिंग लॉयन', ईरानी रक्षामंत्री समेत कई बड़े अधिकारियों की मौत
ईरान का चौतरफा पलटवार: इज़रायल और दुबई सहित अमेरिकी ठिकानों पर 400 मिसाइलें दागीं; हूती भी युद्ध में कूदे
वाशिंगटन/तेल अवीव: मिडिल ईस्ट में आज का दिन इतिहास का सबसे खौफनाक दिन साबित हो रहा है। इज़रायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान 'ऑपरेशन रोअरिंग लॉयन' (Roaring Lion) शुरू कर दिया है। इस बड़े हमले में ईरान को भारी सैन्य और जनहानि का सामना करना पड़ रहा है।
ईरानी रक्षामंत्री और कमांडर ढेर ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इज़रायली हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत की पुष्टि हो गई है। यह ईरान के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैन्य नुकसान माना जा रहा है। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इज़रायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान के 10 शहरों को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है।
40 स्कूली छात्राओं की दर्दनाक मौत इस युद्ध की चपेट में निर्दोष नागरिक भी आए हैं। दक्षिणी ईरान में एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 40 छात्राओं की मौत हो गई है और करीब 45 अन्य घायल हैं। यह घटना पूरे ईरान में गुस्से और गम का माहौल पैदा कर रही है।
ईरान का जवाबी हमला: दुबई और अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी इज़रायल और अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने न केवल इज़रायल को निशाना बनाया, बल्कि खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों (कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) पर भी बड़े हमले किए हैं। ईरान ने यूएई के सबसे बड़े शहर दुबई को विशेष रूप से निशाना बनाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
क्षेत्रीय विस्तार: हूतियों की एंट्री मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब और व्यापक हो गया है। टाइम्स ऑफ इज़रायल के अनुसार, यमन के हूती विद्रोही भी अब ईरान के समर्थन में युद्ध में कूद पड़े हैं। हूती अधिकारियों ने शिपिंग रूट और इज़रायल पर दोबारा मिसाइल एवं ड्रोन हमले शुरू करने का फैसला किया है।
खाड़ी देशों की कड़ी प्रतिक्रिया
-
संयुक्त अरब अमीरात (UAE): अबू धाबी में ईरानी मिसाइल गिरने से एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई है। यूएई ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि वह अपनी रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने को स्वतंत्र है।
-
बहरीन और कतर: इन देशों ने पुष्टि की है कि उनके यहां नागरिक और सैन्य साइटों को निशाना बनाया गया है, जो सीधे तौर पर सुरक्षा के लिए खतरा है।
-
जॉर्डन: जॉर्डन की सेना ने अपने आसमान में दो बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराने की पुष्टि की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए की गई है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और सायरन लगातार बज रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां