पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड फैक्ट्री का भूमि पूजन, कहा- 'सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनेगा यूपी'

On

 नई दिल्ली/लखनऊ। इंडिया चिप लिमिटेड की नई सेमीकंडक्टर फैक्ट्री के भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जितिन प्रसाद, एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर, फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर बिजनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट बॉब चेन और अन्य उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और विकसित भारत के विजन पर विस्तार से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा, "आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है।

मुजफ्फरनगर: मोरना PNB एटीएम चोरी के प्रयास का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तमंचा और नगदी बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मोरना PNB एटीएम चोरी के प्रयास का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तमंचा और नगदी बरामद

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ी सर्जरी: भ्रष्टाचार के आरोप में चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल सस्पेंड ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ी सर्जरी: भ्रष्टाचार के आरोप में चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल सस्पेंड

लाल किले से मैंने कहा था कि भारत के पास रुकने-थमने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी कदमताल और तेज कर दी है।" उन्होंने हाल के आयोजनों का जिक्र करते हुए बताया कि 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे, जनवरी में इंडिया एनर्जी समिट और हाल ही में ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट ने दुनिया का ध्यान खींचा। उन्होंने जोर दिया कि आधुनिक विश्व की प्रोसेसिंग पावर में भारत अब टॉप देशों के साथ खड़ा होने की दिशा में है। "सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों पर एक साथ काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। एचसीएल और फॉक्सकॉन की यह फैक्ट्री यूपी की नई पहचान को मजबूत करेगी।"

लखनऊ से बड़ी खबर: निवेश आकर्षित करने सिंगापुर और जापान दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, ग्रेटर नोएडा में ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ बनाने की तैयारी ये भी पढ़ें  लखनऊ से बड़ी खबर: निवेश आकर्षित करने सिंगापुर और जापान दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी, ग्रेटर नोएडा में ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ बनाने की तैयारी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यूनिट से युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, क्योंकि सेमीकंडक्टर यूनिट के साथ डिजाइन हाउस, आरएंडडी सेंटर और स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित होते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी सरकार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इसे "टेकेड" (टेक डिकेट) करार देते हुए कहा कि यह दशक भारत के टेक्नोलॉजी सामर्थ्य का आधार बनेगा। ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और एआई में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 10 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है, जिनमें से चार यूनिट जल्द प्रोडक्शन शुरू करेंगी।

उन्होंने कोरोना काल की चिप सप्लाई चेन संकट का उदाहरण देते हुए कहा, "बीसवीं सदी में तेल वाला देश समृद्ध होता था, 21वीं सदी में छोटी सी चिप वाला देश। भारत ने उस संकट से सीखा और आत्मनिर्भरता का रास्ता चुना।" उन्होंने जोर दिया कि मेड इन इंडिया चिप से डिजिटल इंडिया, एआई, 5जी-6जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस जैसे हर सेक्टर में गति बिना रुकावट रहेगी। फॉक्सकॉन जैसी दिग्गज कंपनियों के भारत आने को वैश्विक संदेश बताते हुए कहा, "भारत भरोसेमंद पार्टनर है। भारत की भागीदारी वैश्विक वैल्यू चेन की रेजिलियंस बढ़ाएगी।"

उन्होंने भारत के टैलेंट पूल की तारीफ की और 'चिप टू स्टार्टअप' कार्यक्रम का जिक्र किया, जिससे 85 हजार इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार होंगे। बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे चरण और रेयर अर्थ कॉरिडोर की घोषणा को सेक्टर के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताया। पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग छह गुना, एक्सपोर्ट आठ गुना और मोबाइल फोन एक्सपोर्ट सौ गुना बढ़ा है। यूपी में देश के आधे से ज्यादा मोबाइल फोन बन रहे हैं। उन्होंने यूपी के बदलाव की बात करते हुए कहा कि पहले पलायन, अपराध और अभाव की चर्चा होती थी, लेकिन डबल इंजन सरकार के कारण आज एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, टूरिज्म और निवेश की बात होती है। समारोह में प्रधानमंत्री ने एचसीएल और फॉक्सकॉन का आभार जताया और कहा कि यह यूनिट यूपी के विकास को नई गति देगी। उन्होंने दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के लोकार्पण का भी जिक्र किया। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) मुरादाबाद के समर्पित और अनुभवी स्वयंसेवक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में एक और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जीएसटी विभाग की प्रवर्तन शाखा ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

उत्तर प्रदेश

अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) मुरादाबाद के समर्पित और अनुभवी स्वयंसेवक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में एक और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

सर्वाधिक लोकप्रिय