'मर्दानी 3' पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है - रानी मुखर्जी ने किया फिल्म का ऐलान

On

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।

यश राज फिल्म्स ने कुछ दिन पहले फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज़ किया।हर ओर से ट्रेलर को सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, खासतौर पर रानी मुखर्जी के लिए, जो एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं। एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी, जो समय के खिलाफ दौड़ में 93 लापता लड़कियों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देती है।

ईरान युद्ध में फंसे बाराबंकी के 12 छात्र,परिवारों में दहशत.. संपर्क टूटने से बढ़ी चिंता, परिजनों ने पीएम मोदी से मांगी मदद ये भी पढ़ें  ईरान युद्ध में फंसे बाराबंकी के 12 छात्र,परिवारों में दहशत.. संपर्क टूटने से बढ़ी चिंता, परिजनों ने पीएम मोदी से मांगी मदद

रानी मुखर्जी ने कहा, “शिवानी शिवाजी रॉय ऐसा किरदार नहीं है जिसे मैं कैमरा कट होते ही भूल जाऊं। मैं उसे अपने साथ लेकर चलती हूं। क्योंकि उसके ज़रिए मैंने समझा है कि सेवा का असली अर्थ क्या होता है। मैंने यह भी देखा है कि साहस कितना अकेला हो सकता है। मुझे हमारे देश की पुलिस फोर्स के लिए गहरा सम्मान है, जो हर दिन बिना किसी शिकायत के, बिना किसी तमगे की अपेक्षा किए, चुपचाप देश की सेवा करती है और हमारी रक्षा करती है। मर्दानी फ्रेंचाइजी उनके लिए मेरा सलाम है और मुझे गर्व और खुशी होती है यह देखकर कि मेरे देश के लोग पुलिस फोर्स को इतना प्यार दे रहे हैं।”

राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर ये भी पढ़ें  राजस्थान के बीकानेर में ट्राई ने मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची, जियो और एयरटेल का प्रदर्शन बेहतर

रानी मुखर्जी ने कहा, “फिल्म मर्दानी 3, मेरे पुलिस फोर्स के सभी भाई-बहनों को, खासतौर पर उन महिला अधिकारियों को, जिन्हें ज़्यादा आंका जाता है, ज़्यादा सवालों का सामना करना पड़ता है और फिर भी वे डर से ऊपर उठकर खड़ी रहती हैं ।यह फिल्म आप सब की वजह से अस्तित्व में है। यह फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है, खासकर उन महिला अधिकारियों को, जो ताकत, करुणा और अडिग ईमानदारी के साथ नेतृत्व करती हैं।”

राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत ये भी पढ़ें  राशन के कोटेदारों की मेहनत का सम्मान करेगी सरकार, कमीशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी; CM योगी ने दिए स्पष्ट संकेत

रानी मुखर्जी का मानना है कि ट्रेलर को मिल रही यह जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि एक देश के तौर पर हम आज भी सामाजिक अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए तैयार हैं।

रानी मुखर्जी ने कहा, “मर्दानी 3 के ट्रेलर को मिल रहा आपका अपार प्यार यह बताता है कि एक देश के रूप में हमारा विवेक आज भी बहुत मजबूत है। जब कुछ गलत होता है तो हमें गुस्सा आता है और जब कोई असहायों की रक्षा के लिए खड़ा होता है तो हमें गर्व महसूस होता है। मर्दानी 3 को अपने दिलों के इतने करीब रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

रानी मुखर्जी ने कहा, “मर्दानी मेरे लिए सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है। शिवानी शिवाजी रॉय मेरे दिल में बसती है। उसके ज़रिए मैंने ऐसा साहस देखा है जो शोर नहीं मचाता, ऐसी ताकत जो तालियों की मांग नहीं करती और ऐसी बहादुरी जो बेहद निजी कीमत चुका कर सामने आती है ,और वही मुझे प्रेरित करती है। मर्दानी मेरे लिए कभी सिर्फ एक फिल्म नहीं रही ।यह एक एहसास है, एक जिम्मेदारी है। एक ऐसी फिल्म और फ्रेंचाइजी के लिए इतना प्यार पाना, जो मेरे अस्तित्व का हिस्सा है और जिसने मेरे सिनेमा करियर को परिभाषित किया है, मेरे लिए बेहद विनम्र कर देने वाला अनुभव है।”

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 ,30 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Views: 50

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप, बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस साल मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है।...
मध्य प्रदेश 
मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप,  बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

आज के समय में खेती करना पहले की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। खेती में लागत लगातार बढ़...
कृषि 
प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनी Hyundai ने फरवरी 2026...
ऑटोमोबाइल 
भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप नई SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो शानदार लुक के साथ...
ऑटोमोबाइल 
2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम