इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री और कर्मचारी आपस में भिड़े

On

नई दिल्ली। देश के 8 एयरपोर्ट पर गुरुवार को कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए और इंडिगो के कर्मचारियों से बहस भी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में 42, मुंबई में 33, दिल्ली में 38, अहमदाबाद में 25, इंदौर में 11, हैदराबाद में 19, सूरत में 8 और कोलकाता में 10 सहित कई एयरोपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है। हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो के अधिकारियों को तलब किया है। इंडिगो के अधिकारी आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारियों से मिलेंगे। उड़ानों में रुकावट कम करने के लिए इंडिगो की क्या योजना है? इसके साथ ही डीजीसीए ने इंडिगो के अधिकारी से विस्तृत जानकारी मांगी है जिससे जल्द से जल्द इस समस्या को दूर किया जा सके। वहीं, आरजीआईए की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में बताया गया, "हमें पता है कि आरजीआईए में कुछ फ्लाइट्स में ऑपरेशनल कारणों से देरी हो रही है और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं। एयरपोर्ट पर हमारी टीमें एयरलाइंस के साथ मिलकर उनके संचालन में मदद कर रही हैं और यात्रियों को समय पर जानकारी और गाइडेंस दे रही हैं।"

कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, 12 घायल ये भी पढ़ें  कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला: 6 प्रदर्शनकारियों की मौत, 12 घायल

एडवाइजरी में आगे कहा गया, "आरजीआईए में संचालन नॉर्मल है। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद।" बता दें कि बुधवार को दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जैसी जगहों के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं थी। इससे पहले, मंगलवार को रायपुर, कोयंबटूर, उदयपुर, अहमदाबाद और गोवा से फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसी तरह, अहमदाबाद, कोयंबटूर, रायपुर, उदयपुर, गोवा, कोलकाता और विशाखापत्तनम के लिए भी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा, मंगलवार को दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, गोवा, मुंबई और अहमदाबाद जैसी जगहों के लिए नौ फ्लाइट्स भी लेट हुईं। 

मिडिल ईस्ट संकट: भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी; विदेशी नागरिक वीजा के लिए FRRO से करें संपर्क ये भी पढ़ें  मिडिल ईस्ट संकट: भारत सरकार की बड़ी एडवाइजरी; विदेशी नागरिक वीजा के लिए FRRO से करें संपर्क

Views: 86

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

  मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच मंगलवार को वैश्विक बाजारों में सोने   पश्चिम...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

काबुल। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने बताया है कि पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत हो गई है...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना पुलिस को 15 हजार रुपये के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल हुआ वांछित अपराधी

मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

मुजफ्फरनगर। जनपद के मेरठ रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं  

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

सहारनपुर (छुटमलपुर)।  पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पोक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, ताल्हापुर तिराहे से पकड़ा गया युवक

बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

बस्ती । उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने सोमवार देर रात को घर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
बस्ती : प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी,इलाके में दहशत

संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

संभल जनपद के विभिन्न गांवों में मंगलवार को किसानों ने गन्ने की होली जलाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर जताया विरोध, 600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य की मांग

मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

   मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित शौकत कॉलोनी में सोमवार शाम पतंग काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पतंगबाजी के विवाद में खूनी संघर्ष: किशोर और मां की सरेराह पिटाई, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं