मुजफ्फरनगर: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश, ससुर पर दुष्कर्म का आरोप
मायके में घुसकर किया जानलेवा हमला; सुजड़ू की विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ दी तहरीर, 90 लाख खर्च करने के बाद भी मांगे 50 लाख
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना खालापार क्षेत्र के अंतर्गत सुजड़ू के मोहल्ला कुंगर पट्टी में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और क्रूरता का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जहर देकर जान से मारने का प्रयास करने और ससुर पर दुष्कर्म करने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
90 लाख खर्च करने के बाद भी लालच कम नहीं हुआ
जहर देकर हत्या का प्रयास और ससुर की घिनौनी करतूत
विवाहिता का आरोप है कि करीब 6 माह पहले उसकी सास, ननद और दादी सास ने उसे जान से मारने की नीयत से दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। पीड़िता ने एक और चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा कि करीब साढ़े चार माह पहले उसके ससुर ने घर में उसे अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति और सास से की, तो न्याय दिलाने के बजाय उसे चुप रहने और दहेज लाने की धमकी दी गई। दहेज न मिलने पर करीब चार माह पहले उसे उसकी मासूम पुत्री के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया।
मायके में घुसकर किया जानलेवा हमला
विवादास्पद स्थिति तब और बिगड़ गई जब 5 फरवरी 2026 की सुबह आरोपी सुलह करने के बहाने विवाहिता के मायके पहुंचे। आरोप है कि वहां भी उन्होंने फिर से दहेज की मांग दोहराई और विरोध करने पर धारदार हथियारों, लाठी-डंडों व बेल्ट से पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जमा हुए मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पीड़िता की जान बचाई। फिलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है और उसने आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

टिप्पणियां