मुज़फ्फरनगर में पेपर मिलों पर प्रदूषण विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, 20 लाख 60 हजार वसूले
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण फैलाने वाली जिले की 11 पेपर मिल पर प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड ने मोटा जुर्माना ठोका है। स्थानीय प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने जनवरी माह में कुल 11 फैक्ट्रियों से 20 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। दरअसल एनजीटी के निर्देशों के मुताबिक चलाए गए अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर […]
मुजफ्फरनगर। प्रदूषण फैलाने वाली जिले की 11 पेपर मिल पर प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड ने मोटा जुर्माना ठोका है। स्थानीय प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने जनवरी माह में कुल 11 फैक्ट्रियों से 20 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
दरअसल एनजीटी के निर्देशों के मुताबिक चलाए गए अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर की टीम ने कई फैक्ट्रियों और पेपर मिलों पर छापेमार कार्रवाई की थी।
जांच के दौरान कई पेपर मिलों में प्रदूषण का स्तर मानकों से खराब पाया गया था, जिस पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाते हुए रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय को भेजी थी, जहां से जनवरी माह में जुर्माने पर संतुति होकर मुजफ्फरनगर आ गई, जिसके बाद विभाग ने जुर्माने की कुल 20 लाख 60 हजार रुपये की रकम वसूल ली।
एनजीटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम द्वारा बिंदल पेपर मिल लिमिटेड, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से दो लाख 10 हजार रुपये, गर्ग डुप्लेक्स एन्ड पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से एक लाख पचास हजार रुपये वसूल किए गए, मीनू पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से दो लाख दस हजार रुपये, श्री भागेश्वरी पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-1), भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से एक लाख अस्सी हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
श्री सिद्धबली पेपर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से दो लाख दस हजार रुपये, सिल्वरटोन पल्प एडं पेपर प्राइवेट लिमिटेड (यूनिट-2), भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से एक लाख पचास हजार रुपये, सिल्वरटोन पेपर लिमिटेड (यूनिट-1), भोपा रोड, मुजफ्फरनगर दो लाख दस हजार रुपये, सिल्वरटोन पेपर लिमिटेड (यूनिट-2), भोपा रोड, मुजफ्फरनगर दो लाख दस हजार रुपये, गैलेक्सी पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, जौली रोड, मुजफ्फरनगर से लाख चालीस हजार रुपये, टिहरी पल्प एडं पेपर्स लिमिटेड (यूनिट-1), भोपा रोड, मुजफ्फरनगर एक लाख अस्सी हजार रुपये एवं तिरूपति बालाजी फाइबर लिमिटेड, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर से भी दो लाख दस हजार रुपये की वसूली की गई है।
इस दौरान अन्य फैक्ट्री संचालकों में हडकंप मचा रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर के एई विपुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण के कारण पेपर मिल्स पर जुर्माना लगाकर मुख्यालय रिपोर्ट भेजी गई थी। संस्तुति के बाद जनवरी माह में इन पेपर मिल्स से कुल 20 लाख 60 हजार रुपये की रकम बतौर जुर्माना वसूला जा चुका है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां