अमेरिका के मिनियापोलिस में प्रदर्शन जारी, 12 लोगाें को किया गिरफ्तार

On
School Ad

 

 

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) के अभियानों के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कल कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में आईसीई विरोधी 12 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शन जारी रहा और बिशप हेनरी व्हिपल फेडरल बिल्डिंग के बाहर भीड़ जमा होती रही।

मासिक धर्म पर विशेष अवकाश की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने नीति बनाने का दिया सुझाव ये भी पढ़ें  मासिक धर्म पर विशेष अवकाश की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने नीति बनाने का दिया सुझाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर मिनेसोटा में शासन कर रहे डेमोक्रेट्स की आलोचना की। श्री ट्रम्प ने कहा, "गवर्नर और मेयर को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, उन्होंने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया है। अगर मुझे कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा तो इसका समाधान शीघ्र एवं प्रभावी तरीके से किया जाएगा।" राष्ट्रपति ट्रम्प गुरुवार को मिनेसोटा में विद्रोह अधिनियम लागू करने की धमकी दी और कहा कि ऐसा करने से राज्य में चल रहे अन्याय का शीघ्र ही अंत हो जाएगा। ये प्रदर्शन राज्य में संघीय आईसीई एजेंटों से जुड़ी कई घटनाओं के बाद हो रहे हैं।

दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज ये भी पढ़ें  दिल्ली दंगा को लेकर कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर संबंधी याचिका खारिज

राष्ट्रपति ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर राज्य के नेता विरोधों को नियंत्रित नहीं करते हैं तो वे इंसरेक्शन एक्ट के तहत सेना या संघीय बलों को बुला सकते हैं, विरोध प्रदर्शन संघीय एजेंटों के खिलाफ हुई घटनाओं के बाद हो रहे हैं। गौरतलब है कि इंसरेक्शन एक्ट अमेरिका का एक बहुत पुराना कानून है, जिसे 1792 में पारित किया गया था. इस कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार है कि जब किसी राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाए और स्थानीय प्रशासन या अदालतें हालात संभालने में नाकाम हों, तब वह अमेरिकी सेना को तैनात कर सकता है।

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती ये भी पढ़ें  आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

गत सात जनवरी को, एक आईसीई एजेंट ने 37 वर्षीय महिला रेनी गुड की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि रेनी गुड कथित रूप से अपने वाहन से कानून प्रवर्तन अधिकारियों को कुचलने की कोशिश कर रही थी जबकि स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि वीडियो फुटेज से पता चलता है कि उसने कोई खतरा पैदा नहीं किया था और संबंधित एजेंट ने लापरवाही से कार्रवाई की।डीएचएस के अनुसार, बुधवार को एक आईईसी एजेंट ने एक वेनेजुएला नागरिक के पैर में गोली मार दी, जब दो अन्य लोगों और उस अप्रवासी ने जिसे वे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे उन पर घात लगाकर हमला किया।


लगभग एक सप्ताह में आईईसी से संबंधित दूसरी गोलीबारी की घटना के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गए। मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने कहा कि शहर में स्थिति दीर्घकालिक नहीं है। डीएचएस ने एक्स पर पुष्टि किया कि आईईसी एजेंटों ने पिछले पांच हफ्तों में मिनेसोटा में 2,500 से अधिक गिरफ्तारियां की हैं। हाल के हफ्तों में लगभग 3,000 संघीय अधिकारियों को राज्य में तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम