सऊदी अरब हादसा: दिल पर पत्थर रखे पीड़ित परिजनों की गुहार, शव भारत लाएं या मदीना में किए जाएं दफन

On

हैदराबाद। हैदराबाद स्थित दो ट्रैवल ऑपरेटरों के माध्यम से सऊदी अरब गए 44 लोगों के साथ एक भयानक हादसा हो गया। सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना से करीब 25 किलोमीटर दूर बस हादसे में कई भारतीयों की मौत की खबर है। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन टूर ऑपरेटरों के पास अपनों की जानकारी लेने पहुंचे, लेकिन उनसे भी अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि हादसे में मारे गए लोगों के शवों को भारत सरकार यहां लाने की व्यवस्था करे और अगर यह संभव न हो तो मदीना में उनके दफन की व्यवस्था की जाए। अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के 20 और फ्लाईजोन टूर्स एंड ट्रैवल्स से 24 लोग 9 नवंबर को फ्लाइट से मक्का के लिए रवाना हुए थे। दोनों समूहों में 16 बच्चे शामिल थे।

टूर ऑपरेटरों को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जत्थे मक्का में अपना उमराह (छोटी यात्रा) पूरी कर रविवार रात मदीना के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान स्थानीय समयानुसार रात लगभग 11:30 बजे मदीना से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक डीजल टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लग गई। अल मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के एजाज ने बताया कि हादसे केवक्त मोहम्मद शोएब जलती हुई बस से कूद गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमें अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमारे लोग मक्का और मदीना से जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। एजाज ने बताया कि उन्हें यह भी पता चला है कि ड्राइवर भी बस से कूदकर भाग गया।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में BJP का जश्न: बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर शिव चौक नारों से गूंजा, ढोल-नगाड़ों के साथ विजयोत्सव

दुर्घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मोहम्मद तहसीन, सऊदी अरब गए लोगों में से एक का रिश्तेदार है, जो अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी पाने की उम्मीद में अल-मक्का टूर्स एंड ट्रैवल्स के कार्यालय पहुंचा। हालांकि, कई अन्य लोगों की तरह वह भी निराश हुआ, क्योंकि टूर ऑपरेटर के पास इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मोहम्मद तहसीन ने कहा, "हमारे परिवार के सात सदस्य सऊदी अरब गए। उनमें मेरे ससुर, भाभी और उनका बेटा भी शामिल थे।" उन्होंने कहा कि भारत सरकार को शवों को लाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

और पढ़ें बुलंदशहर गैंगरेप मामला: खुर्जा कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, चार आरोपी गिरफ्तार

लेखक के बारे में

नवीनतम

झारखंड में रेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड गुरदीप सिंह का बलिदान-पंचकूला पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

Haryana News: पंचकूला पुलिस विभाग में गहरा शोक है। होमगार्ड जवान गुरदीप सिंह झारखंड में एक महत्वपूर्ण रेड पर तैनात...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
झारखंड में रेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से होमगार्ड गुरदीप सिंह का बलिदान-पंचकूला पुलिस लाइन में नम आंखों से दी गई अंतिम सलामी

सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर। गौ रक्षा दल के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष आयुष महाराज के नेतृत्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर थाना देवबंद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

शामली: अग्रवाल मित्र मंडल ने डीआरएम को नई लंबी दूरी की रेल सेवा की मांग का ज्ञापन सौंपा

शामली। अग्रवाल मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर शामली-बड़ौत-बागपत होते...
शामली 
शामली: अग्रवाल मित्र मंडल ने डीआरएम को नई लंबी दूरी की रेल सेवा की मांग का ज्ञापन सौंपा

सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

शामली में स्कूल प्रबंधन महासभा ने छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की

शामली। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधन महासभा के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए...
शामली 
शामली में स्कूल प्रबंधन महासभा ने छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर। गौ रक्षा दल के प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाध्यक्ष आयुष महाराज के नेतृत्व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर थाना देवबंद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गौ रक्षा दल ने इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार शर्मा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी ने मासूम बच्चे को कुचला, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; डॉक्टर बोले- पैर काटना पड़ेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भयानक सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ नगर निगम की एक तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: नगर निगम की गाड़ी ने मासूम बच्चे को कुचला, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; डॉक्टर बोले- पैर काटना पड़ेगा

बदायूं में साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, चांदी के दो मुकुट गायब

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी के पास बनी सर्वेश्वर श्रीसाईं मंदिर में पुजारी मनोज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में साईं मंदिर के पुजारी की गला दबाकर हत्या, चांदी के दो मुकुट गायब